फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Contaminated water flowing in the street, difficulty in going to temple

Sonipat News: गली में बह रहा दूषित पानी, मंदिर जाने में भी हो रही परेशानी

Mon, 27 May 2024 10:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 27 May 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
Contaminated water flowing in the street, difficulty in going to temple
गांव राई में शिव मंदिर के बाहर भरा दूषित पानी। संवाद
राई। गांव राई की गलियों में बह रहा दूषित पानी अब लोगों के लिए मुसीबत बन चुका है। गलियों में दूषित पानी भरा रहने के कारण लोग घरों में कैद होकर रह जाते हैं। लोग लंबे समय से समस्या से जूझ रहे हैं। गांव के एक हिस्से में बिछाई गई सीवर लाइन भी अक्सर जाम हो जाती है। लोगों का आरोप है कि नगर निगम में शामिल होने के बाद से हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। मंदिर में जाने वाले लोगों को भी दूषित पानी से होकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गांव राई में दूषित पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। इसके चलते गांव के शिव मंदिर वाली गली में दूषित पानी भरा रहता है। लोगों को दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। सुबह लोग घरों से शुद्ध होकर मंदिर में जाने को निकलते हैं, लेकिन मंदिर के रास्ते पर फैली गंदगी व दूषित पानी उनका स्वागत करता है। ऐसे में लोगों को दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। लोग नगर निगम अधिकारियों को कोसते हुए मंदिर तक जा रहे हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


ग्रामीण हरिओम कौशिक, संजय कौशिक, राजेश, सुनील ने बताया कि नगर निगम में शामिल होने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है। सुबह व्यक्ति शुद्ध होकर मंदिर में आता है, लेकिन मंदिर के मार्ग पर ही दूषित पानी बह रहा है। जिसमें से गुजरकर ही मंदिर में जाना पड़ता है। ऐसे में शुद्धता का कोई औचित्य ही नहीं रह जाता। मंदिर के सामने बह रहे दूषित पानी के चलते लोगों की धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही है। जल्द निकासी का प्रबंध नहीं किया तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

गांव से पानी निकासी को लेकर लगातार बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। गांव के जोहड़ में मैन पंपिंग स्टेशन लगाया जा रहा है। इसका निर्माण तेजी से पूरा कराकर गांव की समस्या का समाधान कराया जाएगा।


पुनित राई, पार्षद, वार्ड-8



वर्जन

गांव राई में दूषित पानी की समस्या का समाधान कराया जाएगा। इसके लिए जल्द ही गांव में सीवर दबाए जाएंगे। जिसके लिए 1.22 करोड़ का बजट बनाया गया है। वहीं गांव में पानी निकासी को लेकर दो ट्रैक्टर लगाए गए हैं। स्थाई समाधान जल्द कराया जाएगा।

सचिन राठी, कनिष्ठ अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed