फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Container driver dies in road accident; wedding was scheduled for July 22.

Sonipat News: सड़क हादसे में कंटेनर चालक की मौत, 22 जुलाई को होनी थी शादी

Sun, 12 Jul 2026 02:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Container driver dies in road accident; wedding was scheduled for July 22.
फोटो : सोनीपत में पिपली टोल प्लाजा के पास केएमपी एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे के बाद क्षतिग्रस्त क
खरखौदा। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर पिपली टोल प्लाजा के पास सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के कबीरपुर निवासी कंटेनर चालक कमलकांत की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कमलकांत की शादी 22 जुलाई को होनी तय थी।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार कमलकांत करीब 11 वर्ष से कंटेनर चालक थे। वह 7 जुलाई को ड्यूटी पर घर से निकले थे। तड़के करीब साढ़े चार बजे बहालगढ़ से कंटेनर लेकर गुरुग्राम जा रहे थे। आरोप है कि पिपली टोल प्लाजा के पास आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे कंटेनर ट्रक से टकरा गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल कमलकांत को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिवार में सबसे छोटे थे कमलकांत
परिजनों ने बताया कि कमलकांत परिवार में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई और बहन की शादी हो चुकी है। करीब दो माह पहले उनका रिश्ता तय हुआ था। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन हादसे के बाद खुशियां मातम में बदल गईं।

फोटो : सोनीपत में पिपली टोल प्लाजा के पास केएमपी एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे के बाद क्षतिग्रस्त क

फोटो : सोनीपत में पिपली टोल प्लाजा के पास केएमपी एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे के बाद क्षतिग्रस्त क

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed