फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Construction work of Murthal-Tajpur road starts, villagers will get relief

Sonipat News: मुरथल-ताजपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

Sun, 20 Oct 2024 03:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 20 Oct 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Construction work of Murthal-Tajpur road starts, villagers will get relief
सोनीपत। मुरथल-ताजपुर रोड पर एक माह 10 दिन बाद फिर सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। टाइल्स के अभाव के चलते सड़क निर्माण का कार्य 7 सितंबर को रुक गया था। लोक निर्माण विभाग की ओर से मुरथल-ताजपुर रोड पर 100 एमएम की टाइल बिछाने का कार्य किया जा रहा है। हालांकि विभाग सालभर में दूसरी बार सड़क बनवा रहा है। सड़क निर्माण होने से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग की ओर से मुरथल-ताजपुर रोड को वर्ष 2023 में उखड़वाकर सीसी ब्लॉक बिछवाए गए थे, लेकिन बारिश के चलते वह ज्यादा दिन नहीं टिक पाए। कई स्थानों पर सड़क धंस गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि सालभर के अंदर सड़क पर लगाए गए सीसी ब्लॉक खराब हो चुके थे। खस्ताहाल सड़क के चलते राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसकी शिकायत अधिकारियों को की गई थी। जब ग्रामीणों ने विभाग के प्रति रोष जताया तो लोक निर्माण विभाग ने पिछले साल बनवाई करीब 800 मीटर लंबी सड़क को फिर उखड़वा दिया था। बीच में निर्माण कार्य रुकने के बाद उसे दोबारा शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन

4.96 करोड़ रुपये की लागत से होंगे तीन कार्य

विभाग की ओर से मुरथल-ताजपुर रोड पर करीब 4.96 करोड़ की लागत से नालों के निर्माण सहित सड़क के तीन हिस्सों का निर्माण करवाया जा रहा है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग ने कार्य की शुरुआत कर दी थी, लेकिन सितंबर में टाइलों के अभाव के चलते कार्य रुक गया था। मुरथल रोड की 800 मीटर व मिमारपुर की 200 मीटर लंबी खस्ताहाल सड़क पर सीसी ब्लॉक की जगह 100 एमएम की टाइल बिछाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द फोरलेन की मिलेगी सौगात

लोक निर्माण विभाग की ओर से जीटी रोड से मुरथल रोड स्थित रजबाहे तक जल्द फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। इससे वाहन चालकों सहित ग्रामीणाें का आवागमन सुगम होगा। मुरथल रोड पर पानी की निकासी की व्यवस्था के लिए दोनों तरफ नालों का निर्माण पूरा हो चुका है। अब विभाग सड़क को फोरलेन करने की तैयारी में जुटा है।

--
मुरथल-ताजपुर रोड पर टाइल बिछाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। सितंबर में टाइल की डिलिवरी नहीं होने के चलते निर्माण कार्य अधर में लटक गया था। नालों का निर्माण होने के बाद जीटी रोड से रजबाहे तक फोरलेन सड़क बनाने की योजना तैयार की जा रही है।-दिलबाग मेहरा, उपमंडल अभियंता, लोक निर्माण विभाग, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed