{"_id":"65dccd0dfd8fb2477909c1b4","slug":"construction-of-rub-starts-rs-6-crore-will-be-spent-sonipat-news-c-197-1-snp1003-114454-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आरयूबी का निर्माण शुरू, 6 करोड़ हाेंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आरयूबी का निर्माण शुरू, 6 करोड़ हाेंगे खर्च
Mon, 26 Feb 2024 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के जगदीशपुर फाटक पर रेलवे अंडरब्रिज निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हरियाणा अनुसूचित जाति
सोनीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जगदीशपुर-भौंवापुर रोड पर फाटक नंबर 22सी पर रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरियाणा अनुसूचित जाति बोर्ड की सदस्य मीना नरवाल व भाजपा नेता देवेंद्र कौशिक पहुंचे।
आरयूबी का निर्माण करीब छह करोड़ रुपये से दिसंबर तक पूरा किया जाएगा। साथ ही ग्रामीणों ने आरयूबी की ड्राइंग में बदलाव करने की मांग की। उन्होंने गांव की फिरनी को जोड़ते हुए आरयूबी बनाया जाए। फाटक-22सी तक जाने वाली सड़क के दोनों तरफ मकान बने हुए हैं। रेलवे की तरफ से दूसरी तरफ से आरयूबी तक आने-जाने का रास्ता बनाने का निर्णय लिया था। कार्यक्रम में ड्राइंग भी नोटिस बोर्ड पर लगाई गई थी। ग्रामीणों ने सांसद रमेश कौशिक के भाई देवेंद्र कौशिक और रेलवे अधिकारियों से ड्राइंग में बदलाव करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि यदि आरयूबी को गांव की फिरनी से जोड़ते हुए सड़क बनाई जाए तो ग्रामीणों को अधिक लाभ होगा। इससे ग्रामीणों को अधिक लाभ मिल सकेगा। इस पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर नरेश कुमार ने उनकी मांग उच्च अधिकारियों के सामने रखने का आश्वासन भी दिया।
दिसंबर तक तीन और अंडरपास का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य
एसएसई नरेश कुमार ने बताया कि खेड़ा कलां के पास फाटक नंबर 11 पर आरयूबी, सांदल कलां के पास फाटक नंबर 33 आरओबी और नरेला के पास फाटक संख्या 16 पर आरओबी का निर्माण जारी है। तीनों फाटकों पर दिसंबर तक निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही जगदीशपुर में फाटक नंबर 22सी पर आरयूबी का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है। इस दौरान रेलवे की एईएन सीमा, सुरेंद्र कुमार, अधिवक्ता मनीष नरवाल आदि उपस्थित रहे।