फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Construction of boundary wall of lockup room started after removing kiosks, crowded atmosphere remained throughout the day

Sonipat News: खोखे हटाकर लॉकअप कक्ष की चहारदीवारी का निर्माण शुरू, दिनभर रहा भीड़भाड़ का माहौल

Tue, 17 Dec 2024 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Construction of boundary wall of lockup room started after removing kiosks, crowded atmosphere remained throughout the day
सोनीपत। अदालत परिसर व लघु सचिवालय की पुरानी इमारत के बीच में लॉकअप कक्ष की चहारदीवारी बनाने का काम सोमवार को शुरू किया गया। यहां निर्माण कार्य में रूकावट बन रहे खोखो को हटाकर साइड में रखवा दिया गया। इससे पहले 12 दिसंबर को विभाग ने दीवार निर्माण के बीच में रखे कुछ खोखा संचालकों को तीन दिन का नोटिस दिया था।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर 12 दिसंबर को लोक निर्माण विभाग ने अदालत व लघु सचिवालय परिसर से 24 खोखों को हटाने का नोटिस चस्पा किया था। नोटिस के अनुसार लघु सचिवालय परिसर में लॉकअप कक्ष की चहारदीवारी का निर्माण किया जाना है। चहारदीवारी निर्माण के बीच 24 खोखे रूकावट बन रहे थे। उसी दिन 15 खोखो को हटा लिया गया था, जबकि 9 खोखे अपनी जगह लगे रहे। इस पर विभाग ने सोमवार को परिसर में खोखे हटवाकर दीवार के लिए निर्माण कार्य शुरू किया। वहीं दीवार का निर्माण कार्य शुरू करने व अन्य खोखो को हटाने से तहसील परिसर में भीड़भाड़ का माहौल रहा। वाहनों के इधर-उधर खड़ा होने से जाम की स्थिति बनी रही। ऐसे में राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

उपायुक्त को ज्ञापन देकर की कार्रवाई की मांग
स्टाम्प विक्रेताओं व वसीका नवीसों ने सोमवार को उपायुक्त को ज्ञापन देकर अवैध खोखों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनीपत तहसील में केवल 12 वसीका नवीस व 26 स्टाम्प विक्रेताओं को ही लाइसेंस जारी किया गया है। परिसर में 150 से अधिक खोखे लगे हैं। इनमें कुल 38 खोखे ही वैध हैं। अधिकारी मौके का निरीक्षण कर अवैध खोखे हटवाएं। साथ ही लाइसेंस धारक को पर्याप्त जगह दी जाए। ज्ञापन देने वालों में वसीका नवीस वीरेंद्र बतरा, वेदप्रकाश, रण सिंह राठी, ओमप्रकाश, रवि कपूर, ज्ञानचंद कपूर, राजेश मलिक, बिजेंद्र कुमार, राजेंद्र भारद्वाज, संतोष कुमार, अनिल तनेजा, भीम सैन आर्य, स्टाम्प विक्रेता रोहतास, धर्मेंद्र, राहुल, सौरव, नरेंद्र, प्रविंद्र, बिजेंद्र, उमेश मलिक, रचना, संदीप गहलावत, संजीव, रवि, राजेश, पवित्रा, कुलदीप सिंह, मनोज, मंदीप, संतराम व रेखा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed