फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Connections of 73 consumers disconnected due to electricity theft, fine of Rs 15.28 lakh

Sonipat News: बिजली चोरी में 73 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे, 15.28 लाख का जुर्माना

Fri, 27 Oct 2023 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 27 Oct 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Connections of 73 consumers disconnected due to electricity theft, fine of Rs 15.28 lakh
सोनीपत। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए निगम की ओर से बुधवार रात को छापा मार कार्रवाई की गई। रात 10 बजे से वीरवार तड़के 4 बजे तक 17 टीमों ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान 73 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। साथ ही 15.28 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन

बिजली निगम की ओर से एसडीओ स्तर पर टीमों का गठन किया गया है, जो बिजली चोरी के मामलों को पकड़ते हैं और उन पर कार्रवाई करते हैं। अभियान तहत बुधवार रात 10 बजे अभियान के तहत बिजली अधिकारी व कर्मचारी क्षेत्र में उतरे। अधीक्षण अभियंता जीआर तंवर टीमों से हर तीन घंटे में जानकारी लेते रहे। वीरवार तड़के 4 बजे तक चली कार्रवाई में 73 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। इस दौरान कुंडी कनेक्शन के जरिए बिजली चोरी करने वालों के सबूत जुटाए गए। बिजली कनेक्शन काटने के साथ उपभोक्ताओं पर 15.28 लाख रुपये का जुर्माना किया गया। अगर जल्द ही जुर्माना नहीं भरा गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विजिलेंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन



वर्जन

बिजली चोरी रोकने और लाइन लॉस कम करने के लिए लगातार चोरी रोको अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 73 कनेक्शन काटे गए और 15.28 लाख रुपये का जुर्माना किया गया। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीतूराम तंवर, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed