फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Connection disconnected five years ago, after reconnecting it is demanding a bill of Rs 56 thousand from last one year.

Sonipat News: पांच साल पहले कटवाया कनेक्शन, दोबारा जोड़ने पर एक साल से 56 हजार रुपये बिल मांग रहे

Fri, 10 May 2024 05:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 10 May 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Connection disconnected five years ago, after reconnecting it is demanding a bill of Rs 56 thousand from last one year.
सोनीपत। कुंडली निवासी अजय खत्री ने कहा कि वर्ष 2019 में उन्होंने घर का कनेक्शन कटवाया था और लोड बढ़वाकर दूसरा कनेक्शन लिया था। करीब छह माह बाद बिजली निगम ने कनेक्शन जोड़ दिया, इसकी उनको जानकारी तक नहीं थी। बिजली उपमंडल कार्यालय कुंडली से वर्ष 2023 में उनके पास फोन आया कि चार साल से उनका बिल बकाया है। अब यह राशि 56 हजार रुपये बकाया है। बिजली अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन

कुंडली निवासी अजय खत्री ने वीरवार को बिजली निगम के सर्कल कार्यालय में लगे क्षेत्रीय जनता दरबार में उनकी समस्या का समाधान न किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने रोहतक जोन के मुख्य अभियंता कार्यालय से पहुंचे अधिकारियों को शिकायत दी। इस दौरान अधिकारियों ने इस शिकायत को लेकर लिपिकीय गलती बताया और जल्द ही उनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। मुख्य अभियंता कार्यालय से लेखाधिकारी विकास हुड्डा के नेतृत्व में दरबार में टीम पहुंची है। इस दरबार में चार उपभोक्ता अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। इस पर टीम ने संबंधित अधिकारियों को जल्द ही उनकी समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता गीतूराम तंवर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय में आने वाले हर शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान तुरंत किया जाए। इससे बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान उपमंडल अभियंता विक्की गहलावत, जितेंद्र वर्मा, प्रवीन कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed