फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Congress's victory march over the Pradhan's resignation

Sonipat News: प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च

Sat, 25 Jul 2026 09:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 25 Jul 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
Congress's victory march over the Pradhan's resignation
फोटो: साेनीपत में गांधी चौक पर विजय मार्च से पहले केंद्र सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी करते कांग्रेस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शनिवार शाम को जिला कांग्रेस कमेटी ने विजय मार्च निकाला। यह मार्च गांधी चौक से शुरू होकर बस स्टैंड के निकट स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में समाप्त हुआ।
उनके लगातार संघर्ष ने सरकार को आखिरकार कार्रवाई करने के लिए मजबूर किया। मार्च का नेतृत्व जिला अध्यक्ष कमल दिवान और संजीव दहिया ने किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा प्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता की मांग की। उन्होंने छात्रों को न्याय दिलाने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन

कमल दिवान ने इस्तीफे को छात्रों और युवाओं के संघर्ष की बड़ी जीत बताया। कहा कि केवल मंत्री बदलने से समस्या का समाधान नहीं होगा। परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाना और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया ने प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों को युवाओं की कड़ी मेहनत के साथ सीधा अन्याय बताया। इस दौरान पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक और पूर्व विधायक जयवीर सिंह भी मौजूद रहे। पदम सिंह दहिया, कांग्रेस नेता ललित पंवार, पार्षद जयकंवार खत्री, अनुराग जैन और राजेश मलिक भी मार्च में शामिल थे। कांग्रेस ने परीक्षा सुधारों पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed