फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Congressmen said on Supreme ban on Rahul's sentence, truth has won

Sonipat News: राहुल की सजा पर सुप्रीम रोक पर बोले कांग्रेसी, सत्य की जीत हुई

Sat, 05 Aug 2023 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 05 Aug 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Congressmen said on Supreme ban on Rahul's sentence, truth has won
फोटो 26. विधायक इंदूराज नरवाल के कार्यालय पर खुशी मनाते कार्यकर्ता। स्रोत: विधायक
सोनीपत। मानहानि केस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की सजा पर सर्वोच्च न्यायालय से रोक लगाने के फैसले का कांग्रेस विधायकों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उनका कहना है कि पूरा भरोसा था की न्यायपालिका से सत्य की जीत होगी।
विज्ञापन

विधायक सुरेंद्र पंवार ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अब संसद में मणिपुर का ज्वलंत मुद्दा, महिला सुरक्षा,भाजपा सरकार के रोजगार देने के खोखले दावों की पोल खोलेंगे। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के आयोजन से जनता की आवाज बन चुके राहुल गांधी जल्द ही संसद जा सकेंगे।
विज्ञापन

विधायकों ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाई खुशी
गोहाना। गोहाना से विधायक जगबीर मलिक ने अपने निवास स्थान व बरोदा से विधायक इंदूराज नरवाल ने अपने कार्यालय में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगने के फैसले की खुशी मनाई। वहीं पुरानी अनाज मंडी में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अधिवक्ता मनोज ने कार्यकर्ताओं के साथ खुशी मनाई है। इस दौरान संजय शर्मा, राजवीर बैरागी, सुरेंद्र चौहान, विनोद पांचाल, रणबीर रोहिल्ला, सुरजा व नरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने सजा पर राेक लगाने के फैसले का किया स्वागत
सोनीपत। पूर्व विधायक पदम दहिया ने कहा कि राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के फैसले ने पूरे देश व भाजपा सरकार को दिखा दिया कि सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। राहुल गांधी की लोकप्रियता देश के युवाओं व अन्य लोगों में लगातार बढ़ रही है। इससे भाजपा को अगले वर्ष होने वाले चुनाव में अभी से ही अपनी हार का डर सताने लगा है।
राहुल गांधी की सजा पर रोक हर देशवासी की जीत
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव डॉ. सत्यवीर निर्माण ने कार्यकर्ताओं के साथ भीम नगर में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगने के फैसले पर खुशी मनाई। उन्होंने कहा कि भाजपा का षड्यंत्र विफल हो गया है। यह सिर्फ राहुल गांधी की जीत नहीं, हर देशवासी की जीत है। वही सोशल मीडिया को-ऑर्डिनेटर रणदीप खोखर ने भी अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ खुशी मनाई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में 2024 के आम चुनाव में ‘इंडिया’ पूरी मजबूती के साथ भाजपा की दमनकारी नीतियों से मुकाबला करेंगे।



कांग्रेसियों ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी



गोहाना। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कांग्रेसियों में खुशी की लहर है। कांग्रेसियों में खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई है। कांग्रेस के विभिन्न कार्यालय में खुशी की लहर है। इस डर को दूर करने के लिए वे राहुल गांधी के खिलाफ षडयंत्र रच रही है ताकि उनकी लोकप्रियता कम हो सके लेकिन इससे राहुल गांधी की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन और अधिक बढ़ती जा रही है क्योंकि वे सत्य के रास्ते पर आगे बढ़ते हुए महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।

फोटो 26. विधायक इंदूराज नरवाल के कार्यालय पर खुशी मनाते कार्यकर्ता। स्रोत: विधायक

फोटो 26. विधायक इंदूराज नरवाल के कार्यालय पर खुशी मनाते कार्यकर्ता। स्रोत: विधायक

फोटो 26. विधायक इंदूराज नरवाल के कार्यालय पर खुशी मनाते कार्यकर्ता। स्रोत: विधायक

फोटो 26. विधायक इंदूराज नरवाल के कार्यालय पर खुशी मनाते कार्यकर्ता। स्रोत: विधायक

फोटो 26. विधायक इंदूराज नरवाल के कार्यालय पर खुशी मनाते कार्यकर्ता। स्रोत: विधायक

फोटो 26. विधायक इंदूराज नरवाल के कार्यालय पर खुशी मनाते कार्यकर्ता। स्रोत: विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed