फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Congressmen are refusing to go to Ayodhya to please special section: Yogeshwar Dutt

विशेष तबके को खुश करने के लिए अयोध्या जाने से इन्कार कर रहे कांग्रेसी : योगेश्वर दत्त

Sun, 14 Jan 2024 04:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 14 Jan 2024 04:42 PM IST
विज्ञापन
Congressmen are refusing to go to Ayodhya to please special section: Yogeshwar Dutt
सोनीपत। ओलंपियन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पहलवान योगेश्वर दत्त ने कहा कि अयोध्या में होने वाला श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरा देश उत्साहित है। रामलला की मूर्ति स्थापना पर पूरा देश दिवाली मनाने की तैयारी में जुटा है। इसे लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए। वह अयोध्या जाने से इन्कार कर रहे हैं, उन्हें एक विशेष तबके को खुश रखना है। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से देश का हर वर्ग खुश है। वह मानते हैं कि सभी को जाना चाहिए।
विज्ञापन


भाजपा के जिला कार्यालय में पहुंचे योगेश्वर दत्त ने चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी, वह खरा उतरेंगे। फिलहाल पूरी पार्टी और देश की जनता का एक ही मकसद है कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया जाए। इसी तरह प्रदेश में मनोहर लाल को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ता जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से कुश्ती में जो हुआ, उससे कुश्ती खिलाडिय़ों को बहुत परेशानी हुई है। जूनियर पहलवानों की मांग जायज है। बजरंग पूनिया व विनेश फोगाट को अवाॅर्ड वापस नहीं करने चाहिए थे। अवार्ड खिलाड़ी का ही नहीं है, उनके साथ उनके पीछे परिवार, गांव व देश की मेहनत भी होती है। कुश्ती संघ को लेकर उन्होंने कहा कि फिलहाल कुश्ती संघ निलंबित चल रहा है। इस संघ में दो गुट के पदाधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed