फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Congress state president Rao Narendra Singh swearing-in ceremony in Chandigarh today grand welcome in Sonipat

Haryana: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र का शपथ ग्रहण समारोह आज, सोनीपत में स्वागत, चंडीगढ़ में कार्यक्रम

Mon, 06 Oct 2025 09:51 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 06 Oct 2025 09:51 AM IST
सार

हरियाणा कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र का चंडीगढ़ में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले सोमवार सुबह सोनीपत के एनएच-44 स्थित भिगान टोल प्लाजा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं और जयघोष के साथ स्वागत किया।

विज्ञापन
Congress state president Rao Narendra Singh swearing-in ceremony in Chandigarh today grand welcome in Sonipat
हरियाणा कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का सोनीपत में स्वागत। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह आज अपना पदभार संभालेंगे। प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का शपथ ग्रहण समारोह आज (सोमवार) चंडीगढ़ में होगा। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 2 बजे पार्टी मुख्यालय सेक्टर-9बी चंडीगढ़ में होगा। इसके लिए सभी तैयारियां हो चुकी हैं। 

विज्ञापन


नए प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र का चंडीगढ़ में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले सोमवार सुबह सोनीपत के एनएच-44 स्थित भिगान टोल प्लाजा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं और जयघोष के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट है और प्रदेश में संगठनात्मक ढांचा काफी मजबूत हो रहा है।
विज्ञापन




भिगान टोल प्लाजा पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने भाजपा की तरफ से लगाए जा रहे गुटबाजी के आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि कांग्रेस में किसी तरह का मतभेद नहीं है। गुटबाजी का आरोप लगाने वाली भाजपा को पहले अपने धड़ों की गिनती करनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस आलाकमान का हर निर्णय सर्वमान्य है और संगठन में किसी भी नेता की नाराजगी की बात निराधार है। सभी नेता पार्टी की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करेंगे। केंद्र व प्रदेश भाजपा के जनविरोधी फैसलों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। जिससे भाजपा की गलत नीतियों को उजागर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के चयन से पहले जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है। पार्टी का संगठनात्मक ढांचा और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा को लेकर भी राव नरेंद्र ने सकारात्मक रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से पहले लिया गया था। पार्टी को मजबूती देने वाला हर कदम सराहनीय है। इस यात्रा से भी संगठन को मजबूती मिलेगी। उनके साथ शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान और ग्रामीण जिलाध्यक्ष संजीव दहिया मौजूद रहे।


शपथ ग्रहण समारोह में ये होंगे शामिल
नए प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र का चंडीगढ़ में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, निवर्तमान अध्यक्ष चौ. उदय भान, एआईसीसी सचिव एवं सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल व प्रफुल्ल विनोदराव गुडधे मौजूद रहेंगे। साथ ही सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, अग्रणी संगठनों व प्रकोष्ठों के प्रमुख सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस ने सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed