फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Congress now needs crutches: Dushyant Chautala

कांग्रेस को अब बैसाखी की जरूरत : दुष्यंत चौटाला

Thu, 29 Feb 2024 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 29 Feb 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Congress now needs crutches: Dushyant Chautala
गोहाना। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को अब बैसाखी की जरूरत है। खुद को बड़ी पार्टी मानने वाली कांग्रेस को आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करना पड़ा है। कहा कि 2024 के चुनाव में कांग्रेस का खात्मा हो जाएगा। उप-मुख्यमंत्री ने यह बात वीरवार को गोहाना पहुंचने पर कही। वह अपने कार्यकर्ताओं के परिजनों के निधन पर शोक व्यक्त करने गोहाना पहुंचे थे।
विज्ञापन

उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला गोहाना के विकास नगर में पहुंचे। उन्होंने अपनी जननायक जनता पार्टी के जींद के अध्यक्ष की बहन सुमन पत्नी संदीप के निधन पर शोक व्यक्त किया। सुमन की आयु मात्र 38 वर्ष की थी। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्पायु में ही निधन अत्यधिक दुखदायक है। इसके उपरांत उप-मुख्यमंत्री खानपुर पहुंचे, जहां कार्यकर्ता एवं जजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी बलजीत मलिक के पिता धर्मचंद की मृत्यु पर दुख जताया, जिनकी आयु करीब 93 वर्ष की थी। उन्होंने कहा कि जीवन का कटु सत्य मृत्यु है, जिसे एक न एक दिन आना ही होता है। जन्म के साथ ही ईश्वर मृत्यु का दिन भी निश्चित कर देता है। हमें इसे स्वीकारते हुए आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक अमरजीत ढांडा भी सुमन के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। इस मौके पर जजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ. केसी बांगड़, जिलाध्यक्ष राज सिंह दहिया, चेयरमैन सुमित राणा, संदीप गहलावत, सुरेंंद्र मलिक, राजेश मलिक, अमन चहल, साहिल, अशोक खासा, हवा सिंह वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

औद्योगिक व अन्य क्षेत्रों के विकास को देंगे बढ़ावा
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार अलग-अलग स्थानों पर करीब दस हजार एकड़ भूमि का अधिग्रहण कर औद्योगिक विकास के साथ अन्य क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा देगी। हिमाचल में भी कांग्रेस की फूट उजागर हुई है। लोकसभा चुनावों के बाद कांग्रेस का खात्मा हो जाएगा। पूर्व विधायक की हत्या पर पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मामला सीबीआई को सौंपा गया है। पूर्व विधायक के परिजनों को पुलिस सुरक्षा दी गई है। पूर्व विधायक के परिजनों को दोबारा से धमकी देने की जानकारी उन्हें अभी पत्रकारों के माध्यम से मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed