फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Congress is making new discoveries to compete with BJP: Dr. Arvind Sharma

भाजपा से मुकाबले के लिए कांग्रेस कर रही नई-नई खोज : डॉ. अरविंद शर्मा

Fri, 11 Apr 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 11 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Congress is making new discoveries to compete with BJP: Dr. Arvind Sharma
फोटो 05- सोनीपत के गोहाना के गांवों में दौरे के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते करते सहकारिता म
गोहाना। कांग्रेस अधिवेशन पर चुटकी लेते हुए सहकारिता, कारागार, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस बौखलाई हुई है। उसे कोई जमीन नजर नहीं आ रही है। कांग्रेस अब भाजपा से मुकाबला करने के लिए नई-नई खोज कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा में आगमन ऐतिहासिक होगा। सहकारिता मंत्री पत्नी डाॅ. रीटा शर्मा के साथ वीरवार को गोहाना के गांव महलाना, बागडू, तिहाड़ खुर्द, तिहाड़ कलां में भाजपा के चलो गांव की ओर अभियान के तहत दौरे में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रदेश आगमन का ग्रामीणों को न्योता दिया। डॉ. शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री का डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को हिसार व यमुनानगर में आगमन होगा। उन्होंने कहा कि तिल गेरो तो लोगाें के सिर पड़े, ऐसा माहौल हरियाणा में प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान रहेगा।
विज्ञापन

उनके साथ गोहाना भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, सरपंच मोनिका, रविंद्र, मंडल अध्यक्ष संजय दहिया, नरेंद्र, सुमित, प्रताप सिंह, विनोद पंडित, रमेशचंद्र, दर्शन, राजकरण, रीना शर्मा, करतार मलिक, रोहतास, हरिओम, दिलबाग नंबरदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महलाना में दो नए ट्रांसफार्मर लगवाने की घोषणा
डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि सरकार का महंगाई व अपराध पर पूरा नियंत्रण है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री किसी भी पीजीटी शिक्षक को बेरोजगार नहीं होने देंगे। उन्होंने ग्रामीणों की मांगों पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह विकास कार्यों में तेजी लाएं। महलाना में दूषित पानी की निकासी का पुख्ता समाधान होगा। गांव में दो नए ट्रांसफार्मर लगवाने की घोषणा की। बड़वासनी पावर हाउस 2 महीने में शुरू हो जाएगा। महलाना की बिजली आपूर्ति को उससे जोड़ा जाएगा।

फोटो 05- सोनीपत के गोहाना के गांवों में दौरे के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते करते सहकारिता म

फोटो 05- सोनीपत के गोहाना के गांवों में दौरे के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते करते सहकारिता म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed