{"_id":"83133d0a8c3749fa679750aa5d8ec36c","slug":"congress-agitation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, फूंका सीएम का पुतला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, फूंका सीएम का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Mon, 26 Oct 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में भाजपा सरकार के एक साल पूरा होने पर युवा कांग्रेसियों ने सोमवार को काला दिवस मनाया। इस दौरान सोनीपत विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा की अगुवाई में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं से जिला कांग्रेस भवन से सुभाष चौक से वापस रेलवे रोड होते हुए गीता भवन तक जुलूस निकाला और सीएम का पुतला फूंका।
कांग्रेस के सोनीपत विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने सरकार की विफलताओं को गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश में विकास चरम सीमा पर था, लेकिन भाजपा ने प्रदेश को एक ही साल में बदहाल कर दिया। भाजपा सरकार ने लोगों को अच्छे दिन आने के नाम पर ठगा है। भाजपा के राज में युवा, बुजुर्ग, किसान, मजदूर, व्यापारी और कर्मचारी वर्ग भी संतुष्ट नहीं है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार ने नर्सिंग छात्राओं पर लाठीचार्ज करके अपनी बर्बरता का परिचय दिया। भाजपा के राज में महंगाई भी अपने चरम स्थान पर है, लोगों को अपनी आम जरूरतों को पूरा करना भी मुश्किल हो गया है। इस मौके पर राजेश वर्मा, अलीशेर पठान, डॉ. सतवीर निर्माण, भलेराम जांगड़ा, नीलम बाल्याण, डॉ. स्नेहा अहलावत, कमला मलिक, रजनी, संजू सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।