{"_id":"6616d3e8c4ffbda228002f7c","slug":"concession-will-remain-for-passengers-in-normal-roadways-buses-sonipat-news-c-197-1-snp1002-116644-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रोडवेज की सामान्य बसों में यात्रियों के लिए बरकरार रहेगी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रोडवेज की सामान्य बसों में यात्रियों के लिए बरकरार रहेगी छूट
Wed, 10 Apr 2024 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 10 Apr 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत रोडवेज डिपो में खड़ी एसी बस। संवाद
सोनीपत। हरियाणा रोडवेज की एयर कंडीशन (एसी) बसों में बच्चों और बुजुर्गों को मिलने वाली छूट बंद होने की अफवाह ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है जबकि हकीकत यह है कि इन बसों में बच्चों व बुजुर्गों के लिए ऐसी कोई छूट शुरू ही नहीं की गई थी। यह छूट केवल हरियाणा रोडवेज की सामान्य बसों में ही मिलती है और विभाग की तरफ से अभी तक नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में यात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि सामान्य बसों में बच्चों व बुजुर्गों को मिलने वाली छूट बरकरार रहेगी।
परिवहन विभाग ने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी डिपो में एसी बसें चलाने की योजना तैयार की थी। इससे लंबे रूटों पर चलने वाले यात्रियों को बेहतर और आरामदायक सफर की सुविधाएं दी जा सके। इसके तहत सोनीपत डिपो में 10 एसी बसें भेजी गई थीं। डिपो से इन बसों को दिल्ली व चंडीगढ़ रूट पर चलाया जा रहा है। एससी बसों में सफर करने वाले यात्री 3 से 12 साल तक के बच्चों के लिए और 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग के लिए आधा टिकट मांगते थे, जबकि परिचालक एसी बसों में यह सुविधा नहीं होने की बात कहते हुए पूरा किराया वसूलते थे।
इसलिए बढ़ी दुविधा
एसी बसों को लेकर परिवहन विभाग ने एक सर्कुलर जारी किया था। इसमें यह कहा गया कि हरियाणा रोडवेज की बसों में सामान्य बसों की अपेक्षा अधिक किराया रहेगा। इसमें बच्चों और बुजुर्गों को दी जाने वाली आधे टिकट की छूट लागू नहीं होगी। परिवहन विभाग ने एसी बसों में परिचालकों के साथ किराये को लेकर रोजाना होने वाले झगड़े को लेकर यह सर्कुलर जारी किया था। इस सर्कुलर को गलत तरीके से पेश किया गया। इसमें कहा गया कि हरियाणा रोडवेज की बसों में बच्चों व बुजुर्गों को मिलने वाली छूट बंद कर दी गई है जबकि परिवहन विभाग की तरफ से नियमों में कोई फेरबदल नहीं किया गया।
विज्ञापन
इन्हें मिलती है छूट
हरियाणा रोडवेज की सामान्य बसों में 3 से 12 साल तक के बच्चे की आधी टिकट लगती है। 60 साल व इससे अधिक आयुवर्ग के बुजुर्गों को भी किराये में 50 फीसदी तक की छूट दी जाती है। वोल्वो और एसी बसों में इस प्रकार की छूट नहीं दी जाती।
वर्जन
हरियाणा रोडवेज की सामान्य बसों में बच्चों, बुजुर्गों व अन्य को मिलने वाली छूट पहले की तरफ बरकरार रहेगी। हरियाणा रोडवेज की वोल्वो व एसी बसों में 3 से 12 साल तक के बच्चों व 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए टिकट में छूट की सुविधा कभी शुरू ही नहीं की गई थी। किराये में छूट का लाभ उठाने के लिए पात्र व्यक्ति हरियाणा रोडवेज की सामान्य बसों का सहारा ले सकते हैं।
संजय कुमार, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत