{"_id":"6a00877b23c9c5469b03fbfc","slug":"concerns-expressed-over-drinking-water-crisis-fertilizer-and-incomplete-underpass-sonipat-news-c-197-1-snp1007-153755-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पेयजल संकट, खाद और अधूरे अंडरपास को लेकर जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पेयजल संकट, खाद और अधूरे अंडरपास को लेकर जताई चिंता
Sun, 10 May 2026 06:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 10 May 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो: खेड़ी रोड स्थित जाट धर्मशाला में आयोजित बैठक में उपस्थित किसान व नेता। स्रोत: यूनियन
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) की मासिक बैठक रविवार को खेड़ी रोड स्थित जाट धर्मशाला में हुई। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष बलजीत मलिक ने की जबकि जिला प्रधान जयभगवान मलिक विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक में किसानों और ग्रामीणों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में गांव पुगथला में पेयजल संकट का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। किसानों ने कहा कि गांव का भूमिगत पानी दूषित हो चुका है। सरकार की ओर से लगवाए गए ट्यूबवेल का पानी भी कई घरों तक नहीं पहुंच रहा।
किसानों ने धान के सीजन से पहले डीएपी और यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। इसके अलावा अगवानपुर रेलवे फाटक पर बन रहे अंडरपास के अधूरे निर्माण पर भी चिंता जताई गई।
विज्ञापन
किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि गन्नौर अनाज मंडी में गेहूं खरीद के दौरान वजन में गड़बड़ी से किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ। बैठक में 10 से 12 जून तक हरिद्वार में होने वाले किसान चिंतन शिविर में अधिक से अधिक किसानों से भाग लेने की अपील की गई।