फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Competitions under Children's Day celebration from 27th

Sonipat News: बाल दिवस समारोह के तहत प्रतियोगिताएं 27 से

Wed, 08 Oct 2025 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 08 Oct 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Competitions under Children's Day celebration from 27th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। बाल दिवस समारोह के तहत 27 से 31 अक्तूबर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। 27 अक्तूबर को पोस्टर मेकिंग, समूह नृत्य, एकल शास्त्रीय नृत्य, एकल गायन, रंगोली स्पर्धाएं होंगी जबकि 28 अक्तूबर को स्कैचिंग ऑन द स्पॉट, समूह नृत्य, एकल शास्त्रीय नृत्य, एकल गायन, क्ले मॉडेलिंग और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी।
जिला बाल कल्याण अधिकारी आरती ने बताया कि 29 अक्तूबर को समूह नृत्य, देशभक्ति समूह गायन, एकल गायन, एकल नृत्य, थाली पूजन, कलश सजाओ, फन गेम्स बॉयज, फन गेम्स (गर्ल) कराए जाएंगे। 30 अक्तूबर को समूह नृत्य, देशभक्ति समूह गायन, एकल नृत्य, बेस्ट ड्रामेबाज, फेंसी ड्रैस, प्रश्नोत्तरी, इंग्लिश व हिंदी लेखन स्पर्धा होगी।
विज्ञापन

31 अक्तूबर को देशभक्ति समूह गायन, एकल नृत्य, एकल शास्त्रीय नृत्य, डिक्लेमेशन कॉन्टेस्ट, दीया व माेमबत्ती डेकोरेशन, कार्ड मेकिंग, वन एक्ट प्ले, थिएटर प्ले आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्कूलों के प्राचार्यों व मुख्य अध्यापकों का आह्वान किया कि वह अपने-अपने स्कूलों के विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले इच्छुक बच्चों की सूची ई-मेल (sonipatdccw@gmail.com) के माध्यम से 17 अक्तूबर तक भिजवाएं। अधिक जानकारी के लिए 9588140196 या 9416521143 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed