फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Company worker injured in road accident died after four days

Sonipat News: सड़क हादसे में घायल कंपनी कर्मी ने चार दिन बाद तोड़ा दम

Tue, 25 Jul 2023 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 25 Jul 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Company worker injured in road accident died after four days
ॉसोनीपत। गांव पलड़ी के पास वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार कंपनी कर्मी की उपचार के दौरान चार दिन बाद मौत हो गई। वह राई स्थित कंपनी से ड्यूटी पूरी करने के बाद घर जा रहे थे। सूचना के बाद पहुंची बहालगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने पिता के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव सिसाना निवासी राम गोपाल सिंह ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह दिल्ली जल बोर्ड में कार्यरत हैं। उनका बेटा आकाश (26) राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित जेंटेक हेल्थ केयर कंपनी में नौकरी करता था। वह 20 जुलाई की देर शाम ड्यूटी के बाद बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। जब वह गांव पलड़ी के पास पहुंचा तो किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। जिसके बाद आकाश को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। घटना का पता लगने पर राम गोपाल परिवार के सदस्यों के साथ अस्पताल पहुंचे थे। बेटे की गंभीर हालत को देखते हुए वह बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल लेकर गए थे। उपचार के दौरान अब उनके बेटे की मौत हो गई। बहालगढ़ थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने पिता के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर के थे आकाश
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले आकाश चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर के थे। उनसे बड़ी बहन निक्की तथा एक छोटा भाई और बहन हैं।
युवक के पिता के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसा कर भागे वाहन का पता लगा रही है। -देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, बहालगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed