फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Committee formed to assess the sand in the fields after flood

Sonipat News: बाढ़ के बाद खेतों में आई रेत के आकलन के लिए कमेटी गठित

Sat, 02 Sep 2023 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 02 Sep 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Committee formed to assess the sand in the fields after flood
सोनीपत। बाढ़ के बाद खेतों में आई रेत के आकलन के लिए जिला प्रशासन की ओर से कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में जिला खनन अधिकारी, नायब तहसीलदार, पटवारी व कानूनगो को शामिल किया गया है। चार सदस्यीय कमेटी यमुना नदी के उफान से प्रभावित खेतों का जायजा लेगी। इसके बाद अपनी रिपोर्ट तैयार करके सरकार को सौंपेगी।
विज्ञापन

हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी से यमुना क्षेत्र में करीब 25 गांवों की 8 हजार एकड़ से ज्यादा फसल बर्बाद हुई। यमुना की बाढ़ के कारण हुए कटाव ने तो बाग तक नहीं छोड़े। बागों में लगे फलदार पेड़ भी यमुना के पानी में बह गए। जलस्तर कम हुए एक माह बीत चुका है। खेतों में आई रेत के कारण किसान अपनी फसल उगा पाने में असमर्थ हैं। जिसके चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की बढ़ती समस्या को देखते हुए सरकार ने अधिकारियों को बाढ़ के बाद खेतों में आई रेती का आकलन करके रिपोर्ट देने के आदेश जारी किए है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी जल्द नदी के उफान से प्रभावित हुए खेतों का जायजा लेकर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।
विज्ञापन

यमुना में बाढ़ के बाद खेतों में आई रेत के आकलन के लिए सरकार के आदेश पर कमेटी का गठन कर दिया है। यह कमेटी खेतों में जाकर रेत का आकलन करेगी। जल्द रिपोर्ट तैयार करके सरकार को सौंपी जाएगी। -हरिओम अत्री, जिला राजस्व अधिकारी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed