{"_id":"67e398dc47634670a70e9ec4","slug":"collision-between-bus-and-truck-in-sonipat-employees-were-going-to-work-at-maruti-s-under-construction-plant-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में बस व ट्रक के बीच टक्कर: मारुति के निर्माणाधीन प्लांट में काम के लिए जा रहे थे कर्मचारी, 25 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में बस व ट्रक के बीच टक्कर: मारुति के निर्माणाधीन प्लांट में काम के लिए जा रहे थे कर्मचारी, 25 घायल
Wed, 26 Mar 2025 11:34 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:34 AM IST
सार
हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक से टक्कर के बाद बस में सवार करीब 25 कर्मचारियों को चोटें आई हैं। हादसे केे बाद घटनास्थल पर पहुंचे राहगीरों ने घायलों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : संवाद
विस्तार
सोनीपत के खरखौदा के गांव सैदपुर के पास बुधवार तड़के बस व ट्रक की टक्कर में करीब 25 कर्मचारी घायल हो गए। सभी कर्मचारी बस में सवार होकर मारुति के निर्माणाधीन प्लांट में काम करने के लिए जा रहे थे। हादसा सुबह करीब सवा पांच बजे बस के ट्रक को ओवरटेक करते समय हुआ। बस जिस ट्रक को ओवरटेक कर रही थी, उसी से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
बस सुबह 4:50 बजे गांव जगदीशपुर स्थित बारोटा चौकी के पास से खरखौदा स्थित निर्माणाधीन मारुति प्लांट के लिए चली थी। बस में सवार सभी कर्मचारी आईटीआई पास करने के बाद मारुति प्लांट में अप्रेंटिस के लिए चुने गए थे। बस सुबह करीब सवा पांच बजे तक गांव सैदपुर के पास पहुंची तो सामने चल रहे ट्रक को ओवरटेक करते समय बस की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक से टक्कर के बाद बस में सवार करीब 25 कर्मचारियों को चोटें आई हैं। हादसे केे बाद घटनास्थल पर पहुंचे राहगीरों ने घायलों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने कई की गंभीर हालत देख रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हादसे में यह हुए घायल
हादसे के बाद घायलों को खरखौदा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में हिसार से 20 वर्षीय अक्षय, करनाल से 20 वर्षीय रुष्ट कुमार व 22 वर्षीय अमीर, बिहार से 25 वर्षीय अशोक, प्रयागराज से 26 वर्षीय शिवम गुप्ता, उत्तर प्रदेश से 21 वर्षीय विकास कुमार, मुलाना से 19 वर्षीय रजत सैनी, अजमेर से 21 वर्षीय प्रिंस, 21 वर्षीय महेश सैनी, कैथल से 24 वर्षीय लाभ सिंह व करनाल से 24 वर्षीय पिंटू शामिल हैं। इनमें से कई को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
ओवरटेकिंग माना जा रहा है हादसे का कारण
पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बस चालक ने ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन जगह कम होने के कारण बस ट्रक को ओवरटेक नहीं कर पाई और ट्रक से टकरा गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।