फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   cold wave

न्यूनतम पहुंचा 9 पर, बढ़ गई ठिठुरन

Sat, 12 Dec 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 12 Dec 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
cold wave
जिलेभर में शनिवार को सर्दी का वर्चस्व सुबह से ही कायम होना शुरू हो गया था। दोपहर तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए, हालांकि दोपहर बाद कुछ देर के लिए सूरज की किरणों ने बादलों को चीरा था, लेकिन शाम होने से पहले ही फिर से आसमान में बादल छा गए। सुबह से जो ठंड शुरू हुई थी, वह शाम होते-होते वापस आ गई थी। हालांकि अधिकतर सरकारी कार्यालय छुट्टी के कारण बंद थे, इसीलिए सड़कों पर भी ज्यादा भीड़भाड़ नहीं दिखी। शनिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री तो न्यूनतम 9 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


कोहरे के चलते दो पैसेंजर गाड़ियां हुई रद, देर रात आने वाले यात्री होंगे परेशान
कोहरा ज्यादा होने से उत्तर रेलवे की ओर से दिल्ली से कुरुक्षेत्र के बीच चलने वाली दो पैसेंजर गाड़ियों को आगामी आदेश तक रद कर दिया गया। देर रात के समय दिल्ली और पानीपत से आने वाले यात्रियों को ट्रेनों के रद होने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। ज्यादा कोहरा पड़ने से लंबी दूरी की गाड़ियां घंटों देरी से चल रही हैं। उन्हें समय पर लाने के लिए इन गाड़ियों को रद करना पड़ा है। यह दोनों गाड़ियां सिर्फ प्रत्येक शनिवार और रविवार रात को रद रहेगी। उत्तर रेलवे ने सोनीपत रेलवे स्टेशन पर रात 10.28 बजे आने वाली पानीपत दिल्ली पैसेंजर गाड़ी 64466 और रात 2.30 बजे नई दिल्ली से कुरुक्षेत्र पैसेंजर गाड़ी 64463 को भी आगामी आदेशों के लिए रद कर दिया गया है। ये दोनों गाड़ियां सिर्फ प्रत्येक शनिवार और रविवार रात को रद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed