फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   cold

सर्द हवा ने बढ़ाई ठंड, रिकार्ड न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा तापमान

Wed, 18 Dec 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
cold
सोनीपत। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं से मंगलवार को जिले के लोग दिनभर ठिठुरते रहे। जिले में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। शीतलहर के कारण लोग ठंड में कांपने को मजबूर हैं। इस दौरान जिले का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर ठंडी हवाओं का जोर रहा और हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने लोगों को परेशान किया। दोपहर को सूर्य ने दर्शन तो दिए, लेकिन कोई राहत नहीं मिल सकी। ठंड के कारण सबसे अधिक दिक्कत दुपहिया वाहन चालकों को हुई। ठंड गेहूं के लिए फायदेमंद हैं। इससे फसल में बेहतर फुटाव हो सकेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन तक हालात ऐसे ही रहेंगे।
विज्ञापन

जिलावासियों को अभी हाड़ कंपा देने वाली ठंड के प्रकोप से अभी कुछ दिन ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मंगलवार को आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही सर्द हवाओं के बीच सुबह तापमान में गिरावट रही। इस दौरान जिले का न्यूनतम तापमान करीब 6 डिग्री व अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। ठंड की अधिकता के कारण दिनभर लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। दोपहर को एक बार आसमान में सूर्य दिखाई दिए, लेकिन कोई चमक नहीं बिखेर सके। कुछ देर बाद ही फिर से गायब हो गए। शाम के वक्त बाजारों में फास्ट फूड कार्नरों पर लोगों की थोड़ी भीड़ देखी गई और लोगों ने गर्मागर्म सूप व गर्म खाद्य पदार्थों का मजा लिया। इस दौरान कई दुकानदार व आम लोग भी ठंड से बचने के लिए अलाव जलाकर हाथ सेंकते नजर आए। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो फिलहाल इस ठंड का प्रकोप जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को हुई परेशानी
मंगलवार को सुबह के समय कड़ाके की ठंड में सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हुई। बच्चों को ठंड में कांपते हुए स्कूल जाने को मजबूर होना पड़ा। खासकर छोटे बच्चे ठंड में पूरी तरह से सिकुड़े नजर आए। अभिभावक बच्चों को पूरी तरह से कपड़ों में लपेटकर स्कूल छोड़ने के लिए आए। उसके बावजूद बच्चे कांपते हुए जाते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी में बच्चों व बुजुर्गों को ठंड से बचाकर रखे
सामान्य अस्पताल के चिकित्सक डॉ.योगेश गोयल कहते हैं कि ठंड बढ़ने के साथ ही बच्चों व बुजुर्गों की खास देखभाल जरूरी है। उनके प्रति किसी तरह की असावधानी न बरतें। सर्दी में बच्चे जल्दी चपेट में आते हैं। उन्हें गर्म कपड़ों में ढांपकर रखे। गर्म पानी का प्रयोग करें। गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकले। बुजुर्गों को ठंड में बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए। बाहर जाने पर शरीर को पूरी तरह से गर्म कपड़ों में ढककर ही बाहर जाए।

गेहूं के लिए फायदेमंद है ठंड
इस मौसम में पड़ रही कड़ाके की ठंड गेहूं के लिए फायदेमंद है। ठंड से गेहूं की पैदावार अच्छी होगी। गेहूं में फिलहाल फुटाव का समय है। ऐसे में जितनी अधिक ठंड होगी वह गेहूं की फसल के लिए बेहतर होगी। इससे फसल में अच्छा फुटाव होगा। जिससे पैदावार भी बेहतर हो सकेगी।
डॉ.अनिल सहरावत, कृषि उप निदेशक सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed