फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Coach Pritam Siwach selected for Dronacharya Award

कोच प्रीतम सिवाच द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए चयनित

Fri, 29 Oct 2021 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Coach Pritam Siwach selected for Dronacharya Award
फोटो 35-
विज्ञापन

कोच प्रीतम सिवाच द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए चयनित
- देश की पहली महिला हॉकी कोच, जिसे द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए चुना गया
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जिले के छह खिलाड़ियों के साथ ही महिला हॉकी कोच प्रीतम सिवाच को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। महिला हॉकी को देश में नई पहचान दिलाने मेें अहम भूमिका निभाई वाली कोच प्रीतम सिवाच को द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए चयनित किया गया है। जिससे खेलप्रेमियों में खुशी की लहर है। द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए चयनित प्रीतम सिवाच ऐसी पहली महिला कोच हैं, जिनको हॉकी में द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए चयनित किया गया है।
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से महिला हॉकी को देश में नई पहचान दिलाने का काम किया है। इस टीम में सोनीपत से तीन खिलाड़ी शामिल रही, जिन्होंने कोच प्रीतम सिवाच से हॉकी के गुर सीख ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वर्ष 2004 से दे रही हैं प्रशिक्षण
प्रीतम सिवाच बताती हैं कि देश को महिला हॉकी में ओलंपिक पदक मिले। इसी सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने सोनीपत के औद्योगिक क्षेत्र में लड़कियों को प्रशिक्षण देना शुरू किया था। वह वर्ष 2004 से लड़कियों को प्रशिक्षण दे रही हैं। इस समय उनकी देखरेख में करीब 200 लड़कियां नियमित रूप से हॉकी का अभ्यास कर रही हैं। प्रीतम सिवाच की नर्सरी से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी निकल रही हैं। कड़ी मेहनत व समर्पण भाव से प्रीतम ने सोनीपत को शाहबाद के बराबर खड़ा कर दिया है। हर बार राष्ट्रीय टीम में शामिल होने वाली खिलाडिय़ों में सोनीपत की 3-4 खिलाडिय़ों का शामिल होना आम बात हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1998 में मिल चुका है अर्जुन अवार्ड
प्रीतम सिवाच बताती हैं कि उन्हें वर्ष 1998 में अर्जुन अवॉर्ड मिला था। 15 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद किसी महिला खिलाड़ी को अर्जुन पुरस्कार मिला था। पुरस्कार मिलने से उन्हें प्रेरणा मिली। वर्ष 2002 में राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए स्वर्ण जीता। वर्ष 2008 में देश को ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करवाया, लेकिन उनकी टीम वहां कोई पदक नहीं जीत सकी थी।
अच्छा काम करने की मिलेगी प्रेरणा, लड़कियां होंगी प्रेरित : प्रीतम
प्रीतम सिवाच का कहना है कि द्रोणाचार्य अवार्ड मिलना गौरव की बात है। इससे ओर बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलेगी। वहीं लड़कियां भी इससे प्रेरित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed