{"_id":"5f57d14e8ebc3e338c6382b6","slug":"cng-kit-installed-in-dumper-trucks-with-the-approval-of-the-bus-sonipat-news-rtk5726611133","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की मंजूरी लेकर डंपर-ट्रकों में लगाई सीएनजी किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की मंजूरी लेकर डंपर-ट्रकों में लगाई सीएनजी किट
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग की टीम ने एक कंपनी व आरटीए कार्यालय में होने वाले बड़े खेल का पर्दाफाश किया है। दिल्ली की एक फर्म को केवल बसों में सीएनजी किट लगाने की अनुमति थी, लेकिन फर्म ने सर्टिफिकेट में छेड़छाड़ कर लोडिड डंपर व हाईवा (ट्रक) में सीएनजी किट लगा डाली। इसके बाद मिलीभगत कर वाहनों को पास भी करा दिया गया। शिकायत पर जब सीएम फ्लाइंग ने मामले की जांच की तो इसका खुलासा हुआ। सीएम फ्लाइंग के एसआई ने सिटी थाना में ऑटो गैस इंडस्ट्री के संचालक व अन्य पर केस दर्ज कराया है।
सीएम फ्लाइंग के एसआई कृष्ण कुमार ने बताया है कि दिल्ली की जियोलेट ऑटो गैस इंडस्ट्री को टाटा-1512 टीसी और एम-3 बसों में सीएनजी किट लगाने के लिए सर्टिफिकेट जारी किया गया था। फर्म ने मुनाफा कमाने के लिए सर्टिफिकेट में छेड़छाड़ की। इसके बाद लोडिड वाहन डंपर और हाईवा में भी सीएनजी गैस किट लगानी शुरू कर दी गई। आरोप है कि फर्म ने मिलीभगत कर दलालों के माध्यम से उन्हें पास भी करा दिया। जांच में सामने आया कि सोनीपत में करीब 50 ऐसे वाहनों में सीएनजी किट लगाकर पास कराया गया है।
सिटी थाना पुलिस ने सीएम फ्लाइंग के एसआई के बयान पर कंपनी संचालक व अन्य पर धारा 420, 465, 467, 468, 471 व 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिस तरीके से फर्म ने गलत तरीके से वाहनों में सीएनजी किट लगवाई और उसे आरटीए कार्यालय से पास भी करा दिया। उसमें अन्य की भूमिका भी शक के दायरे में आ गई है। हालांकि यह जांच के बाद ही पता चलेगा कि इसमें किसकी संलिप्तता थी।