फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CM's aim is to make Haryana a sports power: Baroli

सीएम का उद्देश्य हरियाणा को खेल शक्ति बनाना : बड़ौली

Sun, 04 Jan 2026 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 04 Jan 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
CM's aim is to make Haryana a sports power: Baroli
सोनीपतके एसएमहिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयमें एनएसएस शिविर में पहुंंचे मोहन लाल बड़ौली। स्रोत 
सोनीपत। खिलाड़ी हमारी शान हैं। राज्य के खिलाड़ी खेलों में हमेशा अग्रणी रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंंह सैनी सरकार खिलाड़ियों की मेहनत को पहचानती है। उन्हें बेहतर सुविधा, कोचिंग और प्रशिक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बात मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने शनिवार को सोनीपत के हिंदू स्कूल में द्वितीय हरियाणा राज्यस्तरीय युवा ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जितना महत्व पढ़ाई का है उतना ही खेल का भी है। खेल से शरीर और मन स्वस्थ होते हैं। नायब सैनी सरकार की खेल नीति का उद्देश्य हरियाणा को खेल शक्ति बनाना है। इसी का परिणाम है कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार खिलाड़ियों के लिए आधुनिक स्टेडियम, उच्चस्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं, खेल अकादमियां और आवश्यक संसाधनों को योजनाबद्ध तरीके से सुदृढ़ कर रही है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, सोनीपत विधायक निखिल मदान सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और सोनीपत विधायक निखिल मदान ने शिरकत की। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में नेशनल मास्टर ट्रेनर मानसी ने जलवायु परिवर्तन के कारण, प्रभाव और समाधान पर प्रकाश डाला। पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य नताशा छाबड़ा ने स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना की। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राजीव कुमार ने शिविर की गतिविधियों की जानकारी दी।

सोनीपतके एसएमहिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयमें एनएसएस शिविर में पहुंंचे मोहन लाल बड़ौली। स्रोत 

सोनीपतके एसएमहिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयमें एनएसएस शिविर में पहुंंचे मोहन लाल बड़ौली। स्रोत 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed