फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CM Flying raid on centre running under Skill Development Mission in Sonipat

Sonipat: कौशल विकास मिशन के तहत चल रहे केंद्रों पर सीएम फ्लाइंग का छापा, मिली खामियां

Thu, 11 May 2023 01:59 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 11 May 2023 01:59 PM IST
सार

हरियाणा कौशल विकास मिशन के तहत प्रदेशभर में केंद्र संचालित कर बेरोजगारों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसके चलते सोनीपत शहर में एक और गोहाना में दो केंद्र चलाए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर वीरवार को मुख्यमंत्री उडऩस्ता की टीमों ने छापा मार कार्रवाई की।

विज्ञापन
CM Flying raid on centre running under Skill Development Mission in Sonipat
सोनीपत में सीएम फ्लाइंग का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा कौशल विकास मिशन के तहत बेरोजगार युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के चलाए जा रहे केंद्रों पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने छापा मार कार्रवाई की। सोनीपत में तीन स्थानों पर की गई छापा मार कार्रवाई में कई खामियां मिली है। जिसकी रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी जाएगी।

विज्ञापन


सोनीपत में डीएसपी अजीत सिंह के नेतृत्व में तीन केंद्रों पर मारा गया छापा
हरियाणा कौशल विकास मिशन के तहत प्रदेशभर में केंद्र संचालित कर बेरोजगारों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसके चलते सोनीपत शहर में एक और गोहाना में दो केंद्र चलाए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर वीरवार को मुख्यमंत्री उडऩस्ता की टीमों ने छापा मार कार्रवाई की। सोनीपत शहर में सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में चल रहे केंद्र पर छापा मारा गया।
विज्ञापन


एक केंद्र में 60 प्रशिक्षुओं का था रजिस्ट्रेशन, महज छह मिले
केंद्र में न तो बच्चों की संख्या पर्याप्त मिली और ही प्रशिक्षक भी पूरे मिले। इसके साथ ही गोहाना में देवीलाल चौक के पास व शहर में चल रहे केंद्रों पर छापा मारा गया। वहां पर भी रजिस्ट्रेशन के अनुसार काफी कम संख्या में प्रशिक्षु मिले। साथ ही प्रशिक्षक भी कम थे। इसके साथ ही आधारभूत सुविधाएं भी पूरी नहीं मिली। सभी केंद्रों की रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रों में शिक्षकों की संख्या भी अपर्याप्त मिली
डीएसपी अजीत सिंह ने बताया कि बेरोजगार युवाओं में कौशल विकास के लिए खोले गए केंद्रों में सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता दी जाती है। केंद्रों को सरकार की तरफ से आर्थिक मदद दी जाती है। इसके तहत केंद्रों में युवाओं को स्वरोजगार के कोर्स कराए जाते हैं। जिससे वह अपना स्वयं का रोजगार स्थापित कर सके। सूचना मिली थी कि इन केंद्रों में गड़बड़ी चल रही है। जिस पर छापा मारा गया। एक केंद्र में तो 60 प्रशिक्षुओं का रजिस्ट्रेशन था। जहां पर महज छह प्रशिक्षु मिले। साथ ही प्रशिक्षक भी पूरे नहीं थे। पूरी रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेजी जाएगी। जिसके बाद केंद्रों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed