फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   clerk arrested taking bribe of 1000 rupees

शस्त्र लाइसेंस रिन्यू कराने के नाम पर 1000 रुपये रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार

Tue, 07 Jul 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
clerk arrested taking bribe of 1000 rupees
शस्त्र लाइसेंस रिन्यू कराने के नाम पर 1000 रुपये रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार
विज्ञापन

- विजिलेंस की टीम ने फव्वारा चौक पर की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। शहर के फव्वारा चौक से विजिलेंस की टीम ने एसडीएम कार्यालय में शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण (रिन्यू) शाखा के क्लर्क को 1000 रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। उसे सोमवार शाम को पकड़ा गया। क्लर्क ने कार्यालय बंद होने के बाद व्यक्ति को शस्त्र लाइसेंस को रिन्यू करने की एवज में रिश्वत देने के लिए फव्वारा चौक पर बुलाया था।

गांव कासंडी निवासी अनिल लॉकडाउन के चलते समय पर अपने शस्त्र लाइसेंस को रिन्यू नहीं करवा पाए। उन्होंने 3 जुलाई को लाइसेंस के रिन्यू के लिए फाइल जमा करवाई। तब एसडीएम कार्यालय की शस्त्र लाइसेंस शाखा के क्लर्क विनोद ने उनसे 4000 रुपये की रिश्वत मांगी। बाद में 1500 रुपये में सौदा तय हो गया। अनिल ने फाइल जमा करने के साथ उसी दिन पांच सौ रुपये दे दिए थे। सोमवार को क्लर्क ने अनिल को 1000 रुपये देने को कहा तो उसने विजिलेंस को शिकायत कर दी। सूचना मिलते ही सोनीपत से निरीक्षक प्रदीप के नेतृत्व में संदीप, अनुराग व मंजीत की टीम गोहाना पहुंच गई। इसके बाद टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल के एमडी सुभाष चंद्र के नेतृत्व में कार्रवाई की। शाम के समय अनिल ने शहर में फव्वारा चौक पर क्लर्क विनोद को 1000 रुपये दिए तो विजिलेंस की टीम ने उसे पकड़ लिया। टीम मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed