फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cleanliness and firefighters' strike continues, cleaning system may deteriorate during festivals

सफाई व दमकल कर्मियों की हड़ताल जारी, त्योहारों में बिगड़ सकती है सफाई व्यवस्था

Sun, 23 Oct 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness and firefighters' strike continues, cleaning system may deteriorate during festivals
निगम के सफाई कर्मचारियों व दमकल कर्मियों की हड़ताल शनिवार को चौथे दिन भी जारी रही। कर्मियों की हड़ताल के कारण इस बार शहर में दिवाली पर्व के चलते सफाई व्यवस्था गड़बड़ा रही है। सड़कों गलियों में कचरे के ढेर लग रहे हैं। कर्मचारियों की हड़ताल की आड़ में एजेंसियां भी काम धीमा कर रही है। दोपहर बाद तक सड़कों पर कूड़ा बिखरा पड़ा रहता है। समय पर उठान न होने के कारण आसपास के दुकानदारों के साथ व सड़क से गुजर रहे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

नगरपालिका कर्मचारी संघ की ओर से कर्मचारियों की मांगों को मनवाने के लिए दो दिवसीय हड़ताल का एलान किया था। सुनवाई न होने से तीन दिन के लिए हड़ताल बढ़ा रखी है जिसके चलते शनिवार को भी सडकों की सफाई नहीं हुई। संघ की इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने कहा कि कर्मी अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहा है। उनमें कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पंजाब के समान वेतन लागू करने, एनपीएस को रद्द कर पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने, हरियाणा कौशल विकास निगम को भंग करने, आउटसोर्सिंग और निजीकरण की नीतियों पर रोक लगाने की मांग की जा रही है। साथ ही सरकार से पक्की भर्तियां निकालने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में सरकार के साथ कई बार बैठक की जा चुकी है। सरकार से आश्वासन मिलने के बावजूद उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। अगर रविवार को सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया तो हड़ताल बढ़ाने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

कर्मचारियों की हड़ताल के चलते एजेंसियों को वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा गया है। रात के समय शहर की सफाई करवाई जा रही है। यदि एजेंसी की ओर से लापरवाही बरती है तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-साहब सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed