फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cleaning tender will be issued soon for four months. Proposal of Rs. 3.61 crore passed

Sonipat News: चार माह के लिए जल्द लगेगा सफाई का टेंडर. 3.61 करोड़ का प्रस्ताव पास

Thu, 14 Aug 2025 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 14 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Cleaning tender will be issued soon for four months. Proposal of Rs. 3.61 crore passed
सोनीपत। शहर की सफाई व्यवस्था देख रही एजेंसी का टेंडर 31 अगस्त को समाप्त हो जाएगा। ऐसे में काम प्रभावित न होने इसके लिए पहले से ही चार माह के लिए टेंडर लगाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को हुई वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया। इसमें तिरंगा लाइट और सेंट्रलाइज कंट्रोल एंड मॉनीटरिंग सिस्टम (सीसीएमएस) पैनल खरीदे का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


मेयर राजीव जैन ने बताया कि शहर को दो जोन में बांटकर सफाई का टेंडर अलग-अलग एजेंसियों को दिया गया है। अगस्त 2024 में टेंडर का समय पूरा होने पर विभाग ने एक वर्ष की एक्सटेंशन दी हुई थी। यह समय भी 31 अगस्त को समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम ने नए टेंडर लगाने की मंजूरी मांगी हुई है लेकिन अभी नहीं मिली है। निगम की ओर से चार महीने के लिए टेंडर लगाया जाएगा। जोन एक के लिए 1.47 करोड़ और जोन दो के लिए 2.14 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

बैठक में सफाई के लिए बजट को स्वीकृति दी गई है। अब निगम टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू करेगा ताकि एक सितंबर से पहले प्रक्रिया पूरी कर एजेंसी से कार्य शुरू करवा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed