फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cleaners returned to work, garbage picked up from the streets in Sonipat and Gohana

काम पर लौटे सफाईकर्मी, सोनीपत व गोहाना में सड़कों से उठा कूड़ा

Mon, 31 Oct 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Cleaners returned to work, garbage picked up from the streets in Sonipat and Gohana
हड़ताल खत्म होने के बाद सोनीपत शहर में सफाई करती महिला कर्मी। संवाद - फोटो : Sonipat
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियणा से मिले निर्देश के बाद सफाई कर्मियों ने हड़ताल खत्म कर काम पर लौटे। कर्मियों ने रविवार को सोनीपत व गोहाना शहर की कॉलोनियों में जाकर सफाई व कूड़ा उठान शुरू कर दिया। जिससे शहर के लोगों को राहत मिल सकी। साथ ही कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार की ओर से 6 नवंबर तक उनकी मांगों पूरी करने का आश्वासन मिला है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो वह दोबारा आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

19 अक्तूबर से सोनीपत व गोहाना में सफाई व दमकल कर्मियों ने हड़ताल शुरू की थी। 11 दिन बाद सरकार से आश्वासन मिलने के बाद शनिवार शाम कर्मियों ने हड़ताल खत्म की थी। हड़ताल के चलते गोहाना शहर में सडक़ों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए थे। लोगों को सडक़ से गुजरना मुश्किल हो रहा था। वहीं सोनीपत शहर की कॉलोनियों में सफाई न होने व हड़ताल के बीच एजेंसी की डोजर मशीन खराब होने के कारण व्यवस्था पटरी से उतरने लगी थी। हड़ताल खत्म होने के बाद कर्मचारी रविवार को काम पर लौटे। सफाई शुरू होने के बाद ही शहर के लोगों को राहत मिलनी शुरू हो गई। गोहाना नगर परिषद की अध्यक्ष रजनी विरमानी ने ठेकेदार को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है कि शहर में जमा कूड़े के ढेर नगर परिषद बुलडोजर और ट्रैक्टर-ट्रालियों की सहायता से हटाया जाए। जिससे दो दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो सके। वहीं सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव रमेश अत्री ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि कर्मचारियों की स्वीकृत मांगों को 6 नवंबर तक लागू नहीं किया, तब दोबारा से हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed