{"_id":"63583686d7a35728f0329f08","slug":"cleaners-and-firefighters-celebrated-kali-diwali-by-taking-out-a-procession-sonipat-news-rtk661755612","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई और दमकलकर्मियों ने जुलूस निकाल कर मनाई काली दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई और दमकलकर्मियों ने जुलूस निकाल कर मनाई काली दिवाली
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय के गेट पर झाड़ू लेकर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Sonipat
शहरी सफाई व दमकल कर्मियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही। सोमवार को कर्मियों ने काले कपड़े पहनकर शहर में जुलूस निकालकर काली दिवाली बनाई। कर्मचारी नगर निगम कार्यालय से जुलूस के रूप में रवाना हुए। वह रेलवे रोड, गीता भवन चौक, बस अड्डा, मामा भांजा चौक, ओल्ड डीसी रोड, कच्चे क्वार्टर मार्केट व सुभाष चौक होते हुए वापस नगर निगम कार्यालय में धरना स्थल पर पहुंचे। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सरकार की ओर से उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य मुख्य संगठन कर्ता शिवचरण ने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री व अधिकारियों के साथ मांगों को लेकर कई बार बैठक हो चुकी है। हर बैठक में कर्मचारियों को प्रतिनिधिमंडल की तरफ से जल्द मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिलता है। आश्वासन मिलने के बावजूद उनकी मांगें लंबित ही रहती है। उनकी मांग है कि कोरोना से मौत का शिकार कर्मचारियों के परिजनों को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। वह सफाई, सीवर व दमकल कर्मचारियों को चार हजार रुपये जोखिम भत्ता देने, दमकल विभाग को शहरी स्थानीय निकाय विभाग में समायोजित करने, हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग करने, सभी सफाई ठेकों को समाप्त करके कर्मचारियों को विभाग के पे-रोल पर लेने की मांग कर रहे हैं। मांगों को लेकर कर्मचारी एक सप्ताह से लगातार हड़ताल पर हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार की ओर से जल्द कोई कदम नहीं उठाया तो वह आंदोलन को और तेज करेंगे। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ के राज्य उपप्रधान शीलकराम मलिक, जिला प्रधान राममेहर शर्मा, हुडा वर्कर यूनियन के राज्य प्रधान विजेंद्र चहल, सीआईटीयू के राज्य उप प्रधान आनंद शर्मा, नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजाभाई, जिला सचिव संदीप तूर, इकाई प्रधान भारत कंडेरा आदि मौजूद रहे।
दुकानदारों ने कूड़े के ढेरों में लगाई आग, नप कर्मियों ने आग पर पाया काबू
गोहाना। नगरपरिषद के कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही। नप कार्यालय के बाहर काफी संख्या में कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। नगर परिषद के कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से शहर में कूड़े का ढेर लग गए हैं। मंगलवार को महम रोड पर दुकानदारों ने कूड़े में आग लगा दी। जिसकी सूचना नगर परिषद के पास पहुंची। मौके पर पहुंची नगर परिषद की टीम ने पानी के टैंकर की मदद से आग पर काबू पाया। नगर परिषद की टीम ने दुकानदारों को समझाया कि वह सब्जी मंडी के पास बने डंपिंग प्वाइंट में कचरा डाले। जिससे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने पर कूड़े का उठान किया जा सके।
विज्ञापन
महम रोड पर कचरे में आग लगने की सूचना मिली थी। टीम को मौके पर भेजकर आग पर काबू पाया गया। दुकानदार व अन्य लोग कूड़े में आग न लगाए और संब्जी मंडी के पास बने डंपिंग प्वाइंट में कूड़ा डाले। ताकि कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने पर कूड़े का उठान हो सके। -दुर्गा देवी, सफाई निरीक्षक नगर परिषद