फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CJM gunman attacked with knife, snatched service revolver, purse and bag

पानीपत सीजेएम के गनमैन पर चाकू से हमला, सर्विस रिवॉल्वर, पर्स व बैग छीना

Sat, 16 Oct 2021 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
CJM gunman attacked with knife, snatched service revolver, purse and bag
अस्पताल में उपचाराधीन भर्ती हरियाणा पुलिस का सिपाही प्रवीन कुमार। संवाद - फोटो : Sonipat
लालागढ़ी-गढ़ी केसरी रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने वीरवार देर रात सीजेएम के गनमैन पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बदमाश गनमैन की सर्विस रिवॉल्वर, नकदी व जरूरी कागजात छीनकर ले गए। घायल सिपाही को उपचार के लिए सोनीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घायल सिपाही के बयान पर बाइक सवार तीन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस का सिपाही लाला गढ़ी निवासी प्रवीन कुमार पानीपत सीजेएम जतिन गर्ग के गनमैन के पद पर तैनात है। वीरवार को प्रवीन कुमार सीजेएम को चंडीगढ़ छोड़ने के बाद बस में देर रात गन्नौर बस अड्डे पर पहुंचा। यहां से ऑटो में गढ़ी केसरी मोड़ पर पहुंचा। यहां से वह पैदल ही अपने गांव लाला गढ़ी जा रहा था। वह जब लाला गढ़ी-गढ़ी केसरी रोड पर पहुंचा तो सामने से बाइक सवार तीन युवक उसके पास आए। उनमें से दो युवकों ने लूटपाट की नीयत से उसे पकड़ लिया और तीसरे युवक ने जान से मारने की नीयत से उसके सीने पर चाकू से हमला कर दिया। प्रवीन कुमार ने खुद को बचाने की कोशिश की तो बाकी दोनों युवकों ने भी उस पर चाकू से कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद हमलावर उसकी सर्विस रिवॉल्वर, 10 कारतूस, बैग और पर्स, जिसमें करीब 2300 रुपये, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, आईकार्ड व अन्य जरूरी कागजात थे, छीनकर गढ़ी केसरी की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन

राहगीर ने डायल 112 पर दी सूचना
हमलावरों द्वारा प्रवीन के सीने व हाथों पर करीब सात वार किए गए, जिससे गंभीर रूप से घायल प्रवीन ने परिजनों को फोन कर वारदात की जानकारी दी। वहां से गुजर रहे एक किसान ने प्रवीन कुमार को घायल अवस्था में देख डायल 112 पर टीम को इसकी सूचना दी, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही परिजन प्रवीन को उपचार के लिए सोनीपत ले गए थे। इसके बाद पुलिस सोनीपत के निजी अस्पताल में पहुंची और घायल प्रवीन कुमार के बयान लिए। पुलिस ने प्रवीन कुमार के बयान पर बाइक सवार तीनों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
हमलावरों की तलाश के लिए गन्नौर थाना व सीआईए-1 दो टीमों का गठन किया गया है। टीमें अपने स्तर पर हमलावरों की तलाश कर रही हैं। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही है। अलग-अलग जगहों से मिली सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही हमलावरों को पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर सुनील कुमार, थाना प्रभारी, गन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed