फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Civil Surgeon inspected arrangements for Dengue prevention.

Sonipat News: डेंगू की रोकथाम को लेकर सिविल सर्जन ने जांची व्यवस्थाएं

Thu, 09 Jul 2026 09:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 09 Jul 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
Civil Surgeon inspected arrangements for Dengue prevention.
फोटो : सोनीपत के कुंडली क्षेत्र ​स्थित तालाब में दवाई ​डलवाती सिविल सर्जन डॉ. अनुराधा जैन। स्रो
सोनीपत। डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए सिविल सर्जन अनुराधा जैन, उप सिविल सर्जन योगेश गोयल और स्वास्थ्य निरीक्षक बलबीर सिंह ने वीरवार को कुंडली स्थित पीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने पीएचसी इंचार्ज चेतन और स्वास्थ्य निरीक्षक जितेंद्र सिंह के साथ डेंगू रोकथाम के कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान, सिविल सर्जन ने जलभराव वाले स्थानों पर दवा का छिड़काव करवाया। इसका उद्देश्य डेंगू मच्छरों के लार्वा को पनपने से रोकना था। उन्होंने स्वास्थ्य टीम को निर्देश दिए कि सभी कर्मी प्रतिदिन वर्दी में और पहचान पत्र के साथ उपस्थित हों।
विज्ञापन

वर्दी की जेब पर नाम अंकित होना चाहिए। पीएचसी प्रभारी चेतन ने बताया कि कुंडली में अब तक डेंगू के दो मामले सामने आए हैं, जिनका इलाज पूरा हो चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed