{"_id":"5e52b96f8ebc3ef3f804e976","slug":"civic-water-supply-issuse-demand-bijali-board-candle-march-sonipat-news-rtk5437495184","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीडीआई एसपानिया के फ्लैट्स में बिजली पानी से परेशान लोगों ने कैंडल मार्च निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीडीआई एसपानिया के फ्लैट्स में बिजली पानी से परेशान लोगों ने कैंडल मार्च निकाला
विज्ञापन
शहर में कैंडल मार्च निकालते टीडीआई एसपानिया सोसायटी में रहने वाले लोग
- फोटो : Sonipat
टीडीआई एसपानिया सोसायटी में रहने वाले लोगों ने पिछले आठ दिन से बिजली-पानी की किल्लत से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। इस समस्या से परेशान होकर लोगों ने रविवार को अग्रसेन चौक से लेकर गांधी चौक तक कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने बिल्डर, प्रशासन और सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया तथा जमकर नारेबाजी भी की।
टीडीआई एसपानिया सोसायटी में रहने वाले लोगों ने बताया कि बिल्डर उनसे सुविधा के नाम पर लाखों रुपये डकार चुके है, लेकिन 50 लाख रुपये के बिजली बिल जमा नहीं कराने पर कनेक्शन कटा हुआ है। ऐसे में फ्लैटों में रहने वाले लोगों की जिंदगी नरक बनी हुई है। बिजली कनेक्शन कटने के बाद फ्लैट्स में चार दिन से बिजली व पानी की सप्लाई नहीं हो रही। जिसके बाद भी लोगों को न प्रशासन का सहयोग मिल रहा और न ही सरकार का। टीडीआई एसपानिया में लोगों ने केवल ड्राइंग देखकर वर्ष 2013 में फ्लैट बुक कराए थे। उस समय उनको बिल्डर ने खूब सब्जबाग दिखाए।
टीडीआई एसपानिया रेजिडेंसियल सोसायटी के प्रधान धर्मबीर सिंह, उप प्रधान उत्तम कुमार, राजीव तोमर, डा. जितेंद्र, जयदीप, जयवीर गहलावत आदि का कहना है कि वहां 250 से ज्यादा परिवार पिछले तीन साल से रह रहे हैं। लेकिन वहां रहने वाले लोग सबसे जरूरी बिजली व पानी तक के लिए तरस गए है तो वहां गंदगी का अंबार लगा रहता है और सीवरेज व्यवस्था भी ठीक नहीं होने से दूषित पानी भरा रहता है। फ्लैट्स में बिजली नहीं आने से वार्षिक परीक्षा की तैयारियों में जुटे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। नहाने, बर्तन साफ करने के लिए भी पानी नहीं है। इस संबंध में कई बार बिल्डर के खिलाफ संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय पहलवान के फ्लैट में आठ दिन से अंधेरा
टीडीआई एसपानिया सोसायटी में अंतरराष्ट्रीय पहलवान मौसम खत्री का भी फ्लैट है। बिजली कटने के बाद वहां भी आठ दिन से अंधेरा पसरा हुआ है। बिल्डर की अनदेखी का खामियाजा फ्लैट्स में रहने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है। वह इस समस्या को लेकर सरकार से लेकर प्रशासन को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। डायलिसिस कराने वाले बुजुर्ग रमाकांत भी पिछले कई दिनों से ज्यादा परेशान है।
बिल्डर द्वारा समस्या सुलझाने का आज आखिरी दिन
पिछले दिनों दिल्ली में बिल्डर के साथ टीडीआई एसपानिया रेजिडेंसियल सोसायटी के पदाधिकारियों की मीटिंग हुई थी। इस दौरान बिल्डर ने सोसायटी के सदस्यों को सोमवार तक बिजली-पानी संबंधी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया था। वादे के मुताबिक बिल्डर का सोमवार को फ्लैट्स में रहने वाले लोगों की समस्याओं को दूर करने का आखिरी दिन है। अगर सोमवार को बिल्डर ने बिजली बिल जमा नहीं कराया तो लोग आंदोलन और तेज करने को मजबूर हो जाएंगे।