फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   civic amenties

सीवर समस्या से त्रस्त लोग उतरे सड़क पर

Fri, 11 Dec 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Fri, 11 Dec 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
civic amenties
चार मरला स्थित प्रेम कालोनी के लोग शुक्रवार शाम को ओल्ड डीसी पर उतर आए। सीवरेज समस्या से परेशान लोगों ने सड़क पर रस्सी बांध कर जाम लगा दिया। लगभग एक घंटे तक जाम लगाए बैठे लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। सूचना मिलने के बाद पहुंचे जनस्वास्थ्य विभाग के जेई ने आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार प्रेम कालोनी के कुछ लोग शुक्रवार को सड़क पर उतर आए थे। लोगों ने बताया कि कालोनी में सीवर समस्या काफी लंबे समय से चली आ रही है। कई बार अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन समस्या का कोई हल नहीं निकाला जा रहा। लोगों ने इस दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर थाना सिविल लाइन से पुलिस कर्मी पहुंच गए थे, जिन्होंने लोगों को शांत करवाने की कोशिश की, लेकिन लोग नहीं माने। इसके बाद मौके पर जनस्वास्थ्य विभाग के जेई मुकेश को बुलाया गया। जेई मुकेश ने आश्वासन दिया कि शनिवार सुबह ही सीवर ब्लॉकेज को रोकने के लिए काम शुरू कर दिया जाएगा। आश्वासन के बाद ही कालोनी के लोग सड़क से हटे, साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि सुबह काम शुरू नहीं किया गया तो फिर से जाम लगा दिया जाएगा। दूसरी ओर जाम के चलते वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


बस स्टैंड पर भरा गंदा पानी
बस स्टैंड पर सीवर समस्या फिर से बन गई है। सीवर ब्लॉकेज होने के चलते शुक्रवार को बस स्टैंड परिसर में गंदा पानी भर गया। गंदे पानी के चलते लोगों और रोडवेज कमयों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। गंदे पानी के कारण पूरे इलाके में बदबू भी बनी हुई है। बताया जा रहा है कि इस बारे में जनस्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed