{"_id":"6855bbe47c394451be059c01","slug":"city-residents-reached-the-sdm-office-with-drinking-water-problem-sonipat-news-c-197-1-snp1003-138299-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पेयजल समस्या लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पेयजल समस्या लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे शहरवासी
Sat, 21 Jun 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। शहर के अधिकांश हिस्सों में कई दिन से पीने का पानी नहीं आ रहा है। गर्मी में पानी नहीं मिलने से शुक्रवार को क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों से लोगों का गुस्सा फूटा। एसडीएम कार्यालय में महिलाओं ने जमकर बवाल काटा और जन स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठाए।
महिलाओं ने कहा कि लोग और पशु पानी के लिए तरस रहे हैं। कई दिन से काम करने पर भी पाइपलाइन जुड़ नहीं पा रही है। तहसीलदार ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पेयजल उपलब्ध करवाने के आदेश दिए।
रोहतक मार्ग पर जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से बारिश के पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन दबाने के लिए खोदाई की जा रही है। खोदाई के दौरान एक सप्ताह पहले पेयजल पाइप लाइन टूट गई थी, तब से रोहतक मार्ग के हिस्से पर पेयजल आपूर्ति बंद है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ पीपल वाली गढ़ी में से होकर गुजरने वाली मुख्य पाइपलाइन के लीकेज होने से पांच दिन से सप्लाई बंद है। समस्याओं का लेकर परेशान लोग एकत्रित होकर शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय में पहुंचे और महिलाओं ने कार्यालय में जमकर बवाल काटते हुए जन स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठाए।
महिलाएं बोलीं कि एक सप्ताह से उनके घरों में पानी नहीं आ रहा है। गर्मी में इससे बड़ी परेशानी और क्या हो सकती है। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी लापरवाही बरते हुए हैं। ऐसे में उन पर कार्रवाई करें और लोगों को पानी मुहैया करवाएं।
इस दौरान शंकुतला, मंजू, सावित्री, सुशीला, सरोज, सुनीता, बलवान, सतपाल, भगत सैनी, सत्ते सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं, तहसीलदार मनोज कुमार ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पानी उपलब्ध करवाने के आदेश दिए।
की-मैन पर उठाया सवाल
दिल्ली मार्ग के लोगों का आरोप है कि की-मैन की ओर से समय पर पानी आपूर्ति नहीं दी जा रही है। साथ ही वह लगातार दूषित को लेकर अपनी आवाज उठाते रहे हैं। इस पर जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई सुनवाई नहीं हो रही है।