फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Children's Mahotsav... Students added color and gave colorful presentations.

Sonipat News: बाल महोत्सव... विद्यार्थियों ने जमाया रंग, दी रंगारंग प्रस्तुतियां

Sun, 20 Oct 2024 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 20 Oct 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Children's Mahotsav... Students added color and gave colorful presentations.
सोनीपत। जिला बाल कल्याण परिषद की तरफ से बाल भवन में आयोजित बाल महोत्सव के चौथे दिन समूह नृत्य, एकल नृत्य, देशभक्ति समूह गायन सहित अन्य प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। मंच संचालन शिक्षा विभाग से सहायक परियोजना समन्वयक डॉ. अतर सिंह व पूनम ने किया।
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा हुड्डा ने बताया कि बाल महोत्सव में प्रतिभागी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा से सबको चकित किया है। बाल महोत्सव के चौथे दिन समूह गायन में वैदिक एंड ग्रुप, एकल नृत्य में समर और देशभक्ति समूह गायन प्रतियोगिता में जयश एंड ग्रुप ने किया प्रथम स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल की भूमिका दीक्षित, सीमा, शैलजा, अनीता, मोनिका दहिया, सविता, सुनील संत, सुमन मंजू, सुनिता, निकेंदर, रीना, राहुल ने निभाई।
विज्ञापन

समूह गायन के प्रथम ग्रुप में ओम पब्लिक स्कूल गोहाना के वैदिक एंड ग्रुप प्रथम, हिंदू विद्यापीठ के दीक्षा एंड ग्रुप द्वितीय व डीएवी मल्टीपरपज स्कूल सेक्टर-15 के मिष्टी एंड ग्रुप को तृतीय पुरस्कार मिला। एकल नृत्य के प्रथम ग्रुप में हिंदू ग्लोबल विद्यापीठ स्कूल से समर ने प्रथम, ऋषिकुल विद्यापीठ से माही ने द्वितीय, नवयुग पब्लिक स्कूल से राघव ने तृतीय स्थान हासिल किया। देशभक्ति समूह गायन के तृतीय ग्रुप में जानकीदास पब्लिक स्कूल से जयश एंड ग्रुप पहले, नवयुग पब्लिक स्कूल से ऋषिका एंड ग्रुप दूसरे, ओम पब्लिक स्कूल गोहाना से ऋतु एंड ग्रुप तीसरे स्थान पर रहे। थाली पूजन व कलश सज्जा ेके चतुर्थ ग्रुप में साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल से दीक्षा प्रथम, हिंदू विद्यापीठ से रिधि द्वितीय, इंडियन माॅर्डन स्कूल से पूजा तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ ड्रामेबाज प्रथम ग्रुप में ऋषिकुल विद्यापीठ से आयूषी प्रथम, हिंदू विद्यापीठ से पार्थ सारथी द्वितीय व हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से श्रुति तृतीय, सर्वश्रेष्ठ ड्रामेबाज द्वितीय ग्रुप में हिंदू विद्यापीठ से हृदयवीर पहले, एसएम हिंदू स्कूल से कशिश दूसरे, डीएवी स्कूल सेक्टर-15 से अर्षिका तीसरे स्थान पर रहीं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता चतुर्थ ग्रुप में रुकमणी देवी पब्लिक स्कूल के ईशित व आरुष पहले, एमएम हिंदू स्कूल के आयुष व अमन दूसरे, ऋषिकुल विद्यापीठ के आशना व प्रेंजल तीसरे स्थान पर रहे।

अंग्रेजी हस्तलेखन के प्रथम ग्रुप में शिवा शिक्षा सदन से तन्मय प्रथम, ऋषिकुल विद्यापीठ से प्रीति ने द्वितीय, जानकीदास पब्लिक स्कूल से प्रियांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिंदी हस्तलेखन के प्रथम ग्रुप में प्रताप सिंह मैमोरियल स्कूल खरखौदा की निशिता प्रथम, शिवा शिक्षा सदन की अनायशा द्वितीय, इंडियन मॉर्डन स्कूल से अथर्व तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed