फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Child's skeleton was found in an empty plot

खाली प्लॉट में मिला बच्चे का कंकाल

Wed, 19 Nov 2014 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Wed, 19 Nov 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन

मोहन नगर इलाके में खाली प्लॉट में मिले बच्चे के सिर, हाथ और पांव के कंकाल को देख क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कुत्तों द्वारा नोचे गए शव के कई अंग दूर-दूर तक फैले थे।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया और विभिन्न स्थानों पर बिखरे अंगों को एकत्र कर सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि डीएनए टेस्ट होने के बाद ही उसके परिजनों तक पहुंचा जा सकता है। 
विज्ञापन


मोहन नगर क्षेत्र में कई सारे खाली प्लॉट हैं। मंगलवार दोपहर यहां एक प्लॉट में एक बच्चे की खोपड़ी दिखाई दी। खोपड़ी को देखने के लिए आसपास के लोग एकत्र होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खोपड़ी मिलने से फैली सनसनी के बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इस पर डीएसपी मुख्यालय दर्शनलाल मलिक, डीएसपी सिटी वीरेंद्र कुमार सहित सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।

खोपड़ी के साथ ही कुत्तों द्वारा नोचा गया जबड़ा भी मिला। उसके बाद 50 मीटर दूरी पर दूसरे प्लॉट में एक हड्डी भी मिली। एक अन्य प्लॉट में शव की बाजू मिली।


फिर उसके बाद रिहायशी मकानों के पीछे पुलिस ने झाड़ियों का मुआयना किया तो वहां पर कुत्ते इकट्ठे थे। वहां पर भी शव के कुछ अंग बिखरे मिले और खून में सनी गुलाबी रंग की कमीज, सफेद रंग की बनियान और काली रंग की पैंट मिली।

पुलिस ने शव के सभी अंगों को इकट्ठा किया और शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया।

शव को डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रेफर कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-दर्शनलाल मलिक, डीएसपी मुख्यालय, सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed