फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chief Minister will participate in One Nation One Campaign of Sant Nirankari Mission on 17th

Sonipat News: मुख्यमंत्री 17 को संत निरंकारी मिशन के वन नेस वन अभियान में लेंगे भाग

Fri, 15 Aug 2025 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 15 Aug 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will participate in One Nation One Campaign of Sant Nirankari Mission on 17th
खरखौदा। संत निरंकारी मिशन हरित चेतना एवं पर्यावरण के प्रति समर्पण को आगे बढ़ाते हुए वन नेस वन परियोजना के पांचवें चरण के तहत 17 अगस्त को देशभर में पौधरोपण अभियान चलाएगा। इसी कड़ी में खरखौदा स्थित आईएमटी में सुबह 6 से 9 बजे तक हजारों सेवादार और श्रद्धालु पौधरोपण करेंगे। अभियान में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिंद्र सुखीजा ने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के मार्गदर्शन में वर्ष 2021 में शुरू हुई परियोजना केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है बल्कि प्रकृति के साथ संतुलन व सह अस्तित्व का संदेश देती आ रही है।
विज्ञापन

संत निरंकारी मिशन के अनुसार रोपे गए पौधे अब लघु वन का रूप ले रहे हैं। इनमें दुर्लभ व प्रवासी पक्षियों को भी आश्रय मिलने के साथ जैव विविधता को बढ़ावा मिल रहा है। अभियान के तहत अब तक देश में 600 से अधिक स्थलों पर पौधरोपण अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन के स्वयंसेवक इन पौधों की देखभाल जैविक खाद, स्वच्छ जल व आधुनिक तकनीकों से कर रहे हैं। पौधों का चयन स्थानीय पर्यावरण के अनुसार किया जाता है ताकि दीर्घकालीन हरियाली सुनिश्चित हो सके।

इस वर्ष मिशन की ओर से खरखौदा आईएमटी में अभियान चलाकर हजारों पौधे रोपे जाएंगे। उन्होंने बताया कि बाबा हरदेव सिंह का संदेश प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों हानिकारक हैं, से प्रेरित यह अभियान मानव व प्रकृति के बीच आत्मिक संबंध को मजबूत कर समाज को सह अस्तित्व व संतुलन की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed