फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chief Minister will inaugurate Antyodaya Parivar Utthan Mela today

Sonipat News: मुख्यमंत्री आज अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का करेंगे शुभारंभ

Thu, 11 Dec 2025 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 11 Dec 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will inaugurate Antyodaya Parivar Utthan Mela today
फोटो 20: सोनीपत के सुभाष स्टेडियम में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों का जायजा लेते विधाय
सोनीपत। विधायक निखिल मदान और उपायुक्त सुशील सारवान ने सुभाष स्टेडियम मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एडवांस्ड सिक्योरिटी लायजन (एएसएल) क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, वीआईपी मूवमेंट व आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि जरूरतमंद और अंत्योदय परिवारों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ देने के उद्देश्य से 11 दिसंबर को सुभाष स्टेडियम में अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, बिजली, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, दिव्यांग लोगों की सहायता, बैठने की व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी गई हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि मेले में 20 से अधिक विभागों की ओर से अपने-अपने स्टॉल लगाए जा रहे हैं। जिनमें समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, श्रम, कौशल विकास, नगर निकाय, बिजली, पेयजल, खाद्य एवं आपूर्ति, आयुष्मान भारत, परिवार पहचान पत्र, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, वृद्धावस्था एवं दिव्यांग पेंशन, स्वरोजगार योजनाएं, राजस्व विभाग से संबंधित योजनाओं संबंधित स्टॉल लगेंगे। इसमें पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, पुलिस उपायुक्त कुशल सिंह, एसडीएम सुभाष चंद्र, नगराधीश डॉ. अनमोल, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़, सहायक पुलिस आयुक्त राहुल देव, जीत सिंह व राजपाल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed