फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chief Minister will be the chief guest of the state level outreach program

Sonipat News: राज्यस्तरीय आउटरीच कार्यक्रम के मुख्यअतिथि होंगे मुख्यमंत्री

Sun, 10 Mar 2024 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 10 Mar 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister will be the chief guest of the state level outreach program
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल (डीसीआरयूएसटी) स्थित सभागार में राज्यस्तरीय आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन 13 मार्च को किया जाएगा। इसके मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअल माध्यम से लाभार्थियों से संवाद करेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कार्यक्रम को लेकर रविवार को कैंप कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उपायुक्त ने सिविल सर्जन, जिला कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, डीएफएससी व नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सरकार की योजनाओं से संबंधित लाभार्थियों की सूची तैयार कर उन्हें इस कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दें। ताकि ज्यादा से ज्यादा लाभार्थी कार्यक्रम में भाग ले सकें और सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक हो सकें। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, भारत सरकार दिल्ली से सहायक निदेशक दीपशिखा यादव, सीएमओ डॉ. जयकिशोर, जिला कल्याण अधिकारी राजबीर शर्मा, सहायक सुरेंद्र कुमार, जिला बाल कल्याण विभाग से अरूण पाराशर मौजूद रहे।
विज्ञापन

पंजीकरण काउंटर करें स्थापित
उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर एक पंजीकरण काउंटर भी स्थापित करें जिससे कार्यक्रम में आने वाले लाभार्थियों का डाटा तैयार किया जा सके। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में लाभार्थियों को लाने व ले जाने के लिए उचित परिवहन की व्यवस्था करवाई जाए। कार्यक्रम स्थल पर इंटरनेट की व्यवस्था, बिजली की व्यवस्था, लाभार्थियों के लिए पेयजल व बैठने की व्यवस्था व अन्य सभी तैयारियों को समय पर पूरा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग आपस में तालमेल कर पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed