फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chief Minister Naib Singh Saini, Jan Ashirwad Rally Gohana

Sonipat News: हुड्डा को घेरा, सरकार को गुणगान

Mon, 26 Aug 2024 02:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 02:34 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Naib Singh Saini, Jan Ashirwad Rally Gohana
फोटो 38- सोनीपत के गोहाना की नई सब्जी मंडी में जन आशीर्वाद रैली में जनता को संबोधित करते मुख्यम
गोहाना। दिल में कसक चेहरे पर नकाब लिए फिरते हैं, जिनके बही खाते खराब, वो मेरा हिसाब लेते फिरते हैं। यह टिप्पणी प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गोहाना के सोनीपत रोड स्थित नई सब्जी मंडी में जन आशीर्वाद रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसते हुए की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद 6 जून को आचार संहिता हटी थी। इसके बाद से सरकार रोजाना विकास कार्यों की घोषणा कर रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से 11 सवाल पूछे और कहा कि इन सवालों में से भूपेंद्र सिंह हुड्डा किसी एक सवाल का भी जवाब देकर दिखाएं। सीएम ने पूछा कि खर्ची पर्ची से नौकरी देकर कितने पैसे वालों और अपने चहेतों को नौकरी दी, दिल्ली में बैठे दामाद को खुश करने के लिए कौन से काम किए, किसानों की कितनी फसल एमएसपी पर खरीदी, फसल के खराबे का मुआवजा कितने किसानों को दो या तीन रुपये के चेक के माध्यम से दिए, कितने किसानों पर गोलियां चलाई, कितने लोगों के घर जलाए, कितने किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया और कितने लोगों के बीपीएल कार्ड बनवाए हैं? मुख्यमंत्री ने अपने विकास कार्य गिनवाए और कहा कि 4 अक्तूबर को सरकार बनने के बाद प्रदेश में युवाओं को रोजगार देना प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन

हर वर्ग को मिलेगी विधानसभा में टिकट
मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हर वर्ग का ध्यान रखा जाएगा। सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग व एससी वर्ग को विधानसभा में टिकट दी जाएगी। हर विधानसभा क्षेत्र से पांच-पांच उम्मीदवारों की सूची हाई कमान को भेजी है। जल्द ही चुनाव को लेकर सूची जारी कर दी जाएगी। इस बार चुनाव में महिलाओं की भी भागीदारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती रोको गैंग नहीं रोक पाई पुलिस की भर्ती
मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती रोको गैंग अदालत व चुनाव आयोग के पास अपनी शिकायत भेज रहा है, लेकिन सरकार पूरे दस्तावेज कोर्ट व चुनाव आयोग को दे रही है। सभी भर्तियां नियमित चलेंगी और 4 अक्तूबर के बाद सभी नौकरियों के खाली पदों को भरने का काम सरकार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed