फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Check objection status through mock drill in student friendship

Sonipat News: मॉकड्रिल से जांची आपात स्थिति में संसाधनों की प्रभावशीलता

Thu, 19 Mar 2026 06:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
Check objection status through mock drill in student friendship
आपात ​स्थिति से निपटने का मॉकड्रिल करते आपदा प्रबंधन, गेल गैस, सिविल डिफेंस, पुलिस आदि के कर्मच
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। गेल गैस लिमिटेड और जिला प्रशासन के आपसी सहयोग से सोनीपत बाईपास, जाहरी रोड पर आपातकालीन मॉकड्रिल का आयोजन किया। इसका उद्देश्य किसी आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया, समन्वय और संसाधनों की प्रभावशीलता का परीक्षण करना था।

मॉकड्रिल का परिदृश्य एक लाइट कॉमर्शियल व्हीकल में लगे सीएनजी कैस्केड (झरना) से गैस रिसाव के बाद आग लगने पर आधारित था। जैसे ही रिसाव की सूचना मिली तुरंत आपातकालीन प्रोटोकॉल सक्रिय किए गए। विभिन्न एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का अभ्यास किया।
विज्ञापन

अभ्यास में जिला आपदा प्रबंधन, सिविल डिफेंस, जिला राजस्व कार्यालय, सिविल अस्पताल, पुलिस विभाग, अग्निशमन विभाग तथा म्युचुअल एड पार्टनर्स गेल गैस लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड की सक्रिय भागीदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाप्रबंधक एवं कार्यालय अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि सभी की सुरक्षा सर्वोपरि है। हमें हर परिस्थिति में सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए। इस प्रकार की मॉकड्रिल से तैयारियों को और अधिक मजबूत किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed