फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   cheating with a lady

महिला के बैंक खाते से ऑनलाइन ठगी कर 30000 रुपये उड़ाए

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
cheating with a lady
सोनीपत। शहर की हाउसिंग बोर्ड कालोनी की रहने वाली महिला ने उसके बैंक खाते से ऑनलाइन ठगी कर 30000  रुपये निकालने की शिकायत दी है। सीमा ने सेक्टर-23 चौकी पुलिस को बताया कि उसका बैंक आफ बरोदा सेक्टर-23 शाखा में खाता है। उसने आरोप लगाया कि किसी ने उसके खाते से 30000 रुपये की राशि निकल ली। महिला ने बताया कि रविवार दोपहर को उसके मोबाइल पर मैसेज आया तो उसे ठगी का पता लगा। उसका कहना है कि उसने किसी को अपने खाते के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। उसके बावजूद उसके खाते से नकदी निकल गई है। सेक्टर-23 चौकी प्रभारी उषा ने बताया कि शिकायत मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया है। रविवार को बैंक बंद था। इस बारे में पूरी जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed