फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cheating in the name of sending kurti online: Be the courier company's steward, send the link and withdraw Rs 62900 from the account

ऑनलाइन कुर्ती भेजने के नाम पर ठगी : कुरियर कंपनी का कारिंदा बन लिंक भेज खाते से 62900 रुपये निकाले

Fri, 23 Sep 2022 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Cheating in the name of sending kurti online: Be the courier company's steward, send the link and withdraw Rs 62900 from the account
गांव कुमासपुर के पास स्थित ओमेक्स सिटी में रहने वाली महिला को ऑनलाइन कुर्ती मंगवाना महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने कुरियर कंपनी का कारिंदा बनकर उनके पास लिंक भेजने के साथ खाते की जानकारी लेकर 62900 रुपये निकाल लिये। ऑनलाइन बैलेंस चेक करने पर खाता पूरी तरह खाली मिला। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद अमानत में खयानत और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ओमेक्स सिटी के फ्लैट में रहने वाली ज्योति ने पुलिस को बताया कि वह गृहिणी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बने चैनल पर कुर्ती देखी थी। उन्होंने कुर्ती मंगवाने के लिए उस पर दिए नंबर पर संपर्क किया। मैसेज में उन्हें कर्ती उपलब्ध होने का पता लगा। जिस पर उन्होंने पेमेंट के बारे में पूछा तो उनके पास ऑनलाइन पेमेंट के लिए नंबर भेज दिया गया। जिसे चेक करने के बाद उन्होंने पेमेंट कर दी। जब 11 सितंबर को उसने मैसेज भेजकर ऑर्डर के बारे में पूछा तो मैसेज आया कि 3-4 दिन के बाद आएगा। इस पर उन्होंने 13 सितंबर को एक कुरियर कंपनी की स्लिप उनके पास भेज दी। उसी दिन उनके पास एक नंबर से कॉल आई। उसने कहा कि आपका ऑर्डर भेजना है। इसके लिए उसने एक लिंक भेजा और उस पर क्लिक कर पांच रुपये भेजने को कहा जिस पर उसने पांच रुपये भेज दिए। उसने 14 सितंबर को उस नंबर पर फिर से कॉल की तो उसे बताया गया कि डिलिवरी वाला युवक नहीं आया। ऐसे में आपका ऑर्डर कल आएगा। उसके पास 15 सितंबर को फिर से कॉल कर पांच रुपये भेजने को कहा गया। जिस पर ज्योति ने कॉल करने वाले को धमका दिया। उसने एक नंबर दिया और उस पर बात करने को कहा। ज्योति ने पुलिस को बताया कि उसने उस नंबर पर कॉल की तो एक युवक आकर उसका पार्सल देकर चला गया। महिला ने बताया कि 17 सितंबर को जब उन्होंने अपना बैंक खाता देखा तो कोई पैसा नहीं मिला। साइबर ठगों ने उनके पास लिंक भेजकर व खाते की जानकारी लेकर खाते से 62900 रुपये निकाल लिए थे। तब उसने परिजनों को अवगत कराया। कई जगह कॉल करने पर कोई जानकारी नहीं मिली तो पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महिला के पास ऑनलाइन कुर्ती भेजने के नाम पर खाते की जानकारी लेकर पैसे निकालने की शिकायत मिली है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। महिला की तरफ से दिए गए नंबरों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ऋषिकांत, थाना प्रभारी, बहालगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed