फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cheating in name of sending abroad with former sarpanch in Gohana

Sonipat: पूर्व सरपंच के बेटे-भतीजे को विदेश भेजने के नाम पर 96 लाख रुपये ठगे , न भेजा न पैसे लौटाए

Wed, 19 Jun 2024 02:57 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 19 Jun 2024 02:57 PM IST
सार

गांव बरोदा मोर निवासी रमेश उर्फ लीला ने बताया कि वह गांव के पूर्व सरपंच हैं। उनकी जान पहचान जिला जींद के गांव लिजवाना निवासी दिनेश के साथ है। दिनेश ने करीब चार साल पहले कहा था कि वह एक एजेंट को जानते हैं जो युवकों को अमेरिका भेजता है।

विज्ञापन
Cheating in name of sending abroad with former sarpanch in Gohana
सोनीपत - फोटो : संवाद

विस्तार

गोहाना के गांव बरोदा मोर के पूर्व सरपंच के बेटे व भतीजे को अमेरिका भेजने के नाम पर 96 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने दोनों को अमेरिका भेजने के लिए 50-50 लाख रुपये में सौदा किया था। रुपये लेने के बाद भी युवकों को विदेश नहीं भेजा। इतना ही नहीं 31 लाख रुपये उधार भी ले लिए। पीड़ित रुपये मांगने गए तो जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित की शिकायत पर बरोदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव बरोदा मोर निवासी रमेश उर्फ लीला ने बताया कि वह गांव के पूर्व सरपंच हैं। उनकी जान पहचान जिला जींद के गांव लिजवाना निवासी दिनेश के साथ है। दिनेश ने करीब चार साल पहले कहा था कि वह एक एजेंट को जानते हैं जो युवकों को अमेरिका भेजता है। अमेरिका में अच्छी कमाई है, अपने बेटे को अमेरिका भेज दो। हालांकि इसके लिए मोटा खर्च लगेगा। 
विज्ञापन


पीड़ित ने अपने बेटे व भतीजे को विदेश भेजने के लिए 50-50 लाख में सौदा कर लिया। पीड़ित ने दिनेश के भाई अजय के खाते में 7.60 लाख रुपये ऑनलाइन भेजे थे। बाद में अजय 10 लाख रुपये नकद लेकर गया था। बाकी के रुपये नकद दिए और इस तरह पीड़ित ने 96 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। इसके अलावा दिनेश ने अगस्त 2023 में करीब 31 लाख रुपये भी उधार लिए थे। उन्होंने बेटे व भतीजे का विदेश नहीं भेजा है और न ही रुपये वापस किए हैं। जब दिनेश से रुपये वापस लेने के लिए 18 मार्च को पीड़ित का बेटा रजत उनके घर गया तो दिनेश व उसके भाइयों ने जान से मारने की धमकी दी। जिस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव बरोदा मोर के पूर्व सरपंच ने बेटे व भतीजे को विदेश भेजने के नाम पर ठगी किए जाने की शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - इंस्पेक्टर लाल सिंह, प्रभारी, बरोदा थाना, गोहाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed