फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   chain sneching in himachal express

हिमाचल एक्सप्रेस में यात्रा कर रही महिला के गले से ढाई तोले की सोने की चेन झपटी

Sun, 08 Aug 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
chain sneching in himachal express
सोनीपत। हिमाचल एक्सप्रेस में परिवार के साथ यात्रा कर रही महिला के गले से सोने की चेन झपटने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने मामले की शिकायत जगाधरी राजकीय रेलवे पुलिस को दी थी। जहां जीरो एफआईआर दर्ज करने के बाद जांच के लिए सोनीपत भेजी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यमुनानगर स्थित जगाधरी के आजाद नगर निवासी सिन्हा साहब ने राजकीय रेलवे पुलिस जगाधरी को बताया कि वह अपने परिवार के साथ 1 अगस्त की रात को दिल्ली से अंबाला कैंट के लिए चला था। वह हिमाचल एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। रात को ट्रेन करीब सवा 12 बजे गन्नौर रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। वहां से ट्रेन रुक-रुककर चलने लगी। इसी दौरान एक व्यक्ति स्टेशन पर खड़ा था। व्यक्ति ने अचानक उसकी पत्नी सीमा रानी के गले से ढाई तोले की सोने की चेन झपट ली। वारदात को अंजाम देकर वह भाग गया। जिस पर उसने 100 नंबर व 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया। रात का समय होने व बच्चे साथ होने के चलते वह अपने घर चला गय्रा।
विज्ञापन

उसने 2 अगस्त को मामले की शिकायत जीआरपी जगाधरी को दी। जहां पर जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई। जीआरपी जगाधरी ने मामला सोनीपत का होने के चलते एफआईआर जांच के लिए सोनीपत जीआरपी को भेज दी। जिस पर शनिवार को राजकीय रेलवे पुलिस सोनीपत ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आरोपी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed