{"_id":"661ffe75131f119748081417","slug":"chain-of-woman-and-chartered-accountant-snatched-sonipat-news-c-197-1-snp1001-116961-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: महिला और चार्टर्ड अकाउंटेंट की चेन झपटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: महिला और चार्टर्ड अकाउंटेंट की चेन झपटी
Wed, 17 Apr 2024 10:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 17 Apr 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। बाइक सवार दो युवकों ने बिहारी मार्केट व सेक्टर-15 में 12 घंटे के अंतराल में एक महिला और चार्टर्ड अकाउंटेंट की चेन झपट ली। पुलिस ने महिला के पति व चार्टर्ड अकाउंटेंट के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
सेक्टर-12 निवासी सुदेश कुमार सिन्हा ने सेक्टर-12 पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी अर्चना सिन्हा के साथ मंगलवार रात आठ बजे घर से सेक्टर-15 की बिहारी मार्केट में सब्जी खरीदने गए थे। जब वह ट्रैक्टर वाले से सब्जी खरीद रहे थे तो उसी दौरान दो युवक बाइक पर सवार होकर उनके पास आए। एक युवक ने चेहरे पर हेलमेट लगा रखा था। तभी पीछे बैठे युवक ने उनकी पत्नी की गली से सोने की चेन झपट ली। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार भाग निकले। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने देर रात जांच के बाद झपटमारी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घूमने निकले सीए के गले से चेन झपटी
सेक्टर-12 निवासी गौरव आर्य ने बताया कि वह दिल्ली में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की जॉब करते हैं। वह बुधवार सुबह घर से घूमने के लिए निकले थे। घूमने के बाद सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब वह अपने घर आ रहे थे तो बिहारी मार्केट से निकलकर सेक्टर-15 में पहुंचे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनके पास आए। बाइक चालक ने हेलमेट लगा रखा था और पीछे बैठे युवक ने चेहरे पर रुमाल बांध रखा था। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। दोनों वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। उन्होंने मामले से सेक्टर-27 थाना पुलिस ने झपटमारी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।