{"_id":"6532d9ffc1e791b0fc0c3bf5","slug":"cet-roadways-examination-with-candidates-today-preparations-complete-sonipat-news-c-197-1-snp1001-8110-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईटी : अभ्यर्थियों के साथ रोडवेज की परीक्षा आज, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईटी : अभ्यर्थियों के साथ रोडवेज की परीक्षा आज, तैयारियां पूरी
Sat, 21 Oct 2023 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 21 Oct 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
सोनीपत। जिले में 21 व 22 अक्तूबर को आयोजित संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) को लेकर 53 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां दो दिनों में दोनों सत्र में 84 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस दौरान अभ्यर्थियों के साथ रोडवेज की भी परीक्षा होगी। हालांकि प्रशासनिक अफसरों और रोडवेज अधिकारियों का दावा है कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोनीपत से जहां 11545 अभ्यर्थी सात जिलों में परीक्षा देने जाएंगे , वहीं अन्य जिलों से यहां अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए भी पहुंचेंगे। उन्हें समय पर उनके परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।
सोनीपत बस अड्डे से पहले दिन 276 बसें अभ्यर्थियाें को लेकर सात जिलों में भेजी जाएंगी। शनिवार को प्रात:कालीन सत्र के लिए पहली बस तड़के 3:45 बजे रेवाड़ी के लिए रवाना होगी। वहीं गोहाना सब डिपो से पहली बस सुबह 3 बजे अभ्यर्थियों को लेकर पलवल के लिए रवाना होगी।
कहां कितनी बसें जाएंगी
जिला सोनीपत से गोहाना से
फरीदाबाद 35 10
पलवल 35 10
रेवाड़ी 35 10
गुरुग्राम 35 10
पानीपत 35 10
करनाल 35 10
यमुनानगर 03 03
कुल 213 63
आरटीओ से मांगी 140 बसें, अतिरिक्त बसें पुलिस लाइन और मुरथल में खड़ी की जाएंगी
सीईटी को लेकर अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सोनीपत डिपो में बसों की संख्या कम होने के चलते आरटीओ से 140 बसों की डिमांड की गई थी। अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए निजी स्कूलों की बसें मंगवाई गई है। अतिरिक्त बसें पुलिस लाइन और मुरथल में खड़ी की जाएंगी। एक दिन पहले आने वाले चालकों के ठहरने की व्यवस्था पुलिस लाइन में की गई है।
विज्ञापन
सोनीपत बस अड्डे से विभिन्न जिलों में जाने वाली बसों का समय
जिला प्रात:कालीन सत्र सायंकालीन सत्र
फ़रीदाबाद 4.30 बजे सुबह 8.30 बजे
गुरुग्राम 4.30 बजे सुबह 8.00 बजे
रेवाड़ी 3.45 बजे सुबह 7.30 बजे
पलवल 4.00 बजे सुबह 7.30 बजे
यमुनानगर 4.00 बजे सुबह 7.30 बजे
करनाल 5.00 बजे सुबह 9.00 बजे
पानीपत 5.30 बजे सुबह 9.30 बजे
गोहाना सब डिपो से जाने वाली बसों का समय
फ़रीदाबाद 3.30 बजे सुबह 7.00 बजे
गुरुग्राम 3.30 बजे सुबह 7.00 बजे
रेवाड़ी 3.30 बजे सुबह 7.30 बजे
पलवल 3.00 बजे सुबह 7.00 बजे
यमुनानगर 3.30 बजे सुबह 7.00 बजे
करनाल 5.00 बजे सुबह 8.30 बजे
पानीपत 5.30 बजे सुबह 9.00 बजे
53 परीक्षा केंद्राें के लिए बनाए सात रूट
सीईटी को लेकर जिले में बनाए गए 53 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए सात रूट बनाए गए हैं। इसमें मुरथल से गन्नौर की तरफ, खरखौदा की तरफ, पुलिस लाइन की तरफ, बहालगढ़ से खेवड़ा तक व देवड़ू रोड की तरफ रूट बनाए गए हैं। इन रूटों पर निजी स्कूलों की बसें शटल के रूप में अभ्यर्थियों को लेकर परीक्षा केंद्रों तक जाएंगी।
वर्जन
सीईटी के लिए सोनीपत से सात जिलों में बसें भेजी जाएंगी। परीक्षार्थियों को बेहतर परिवहन सुविधा देेने के लिए बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। चालक-परिचालकों की छुटिट्यां रद्द कर दी गई हैं। दूसरे जिले से आने वाले अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए निजी स्कूलों की बसों का सहयोग लिया गया है।
-राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत