फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Centre of Excellence for Pulse Protein to be set up at NIFTEM

Sonipat News: निफ्टम में बनेगा दलहन प्रोटीन उत्कृष्टता केंद्र

Wed, 14 Oct 2026 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 14 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Centre of Excellence for Pulse Protein to be set up at NIFTEM
सोनीपत के कुंडली ​स्थित निफ्टम संस्थान में आयोजित सम्मेलन के दौरान कनाडा के सस्केचेवान प्रांत क
सोनीपत। राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान (निफ्टम) कुंडली में भारत और कनाडा मिलकर दलहन प्रोटीन के क्षेत्र में अनुसंधान और नवाचार को नई दिशा देंगे। संस्थान में एक वर्ष के भीतर भारत-कनाडा दलहन प्रोटीन उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। यह केंद्र दलहन से प्रोटीन निकालने, खाद्य उत्पादों में उसके उपयोग करने पर ध्यान देगा। निफ्टम में मंगलवार को दलहन प्रोटीन में नवाचार, मूल्य संवर्धन और रणनीतिक साझेदारी विषय पर भारत-कनाडा सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें दोनों देशों के सरकारी प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, अनुसंधान संस्थानों और उद्योग संगठनों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सम्मेलन में दलहन आधारित खाद्य पदार्थों, खाद्य प्रसंस्करण, पोषण और टिकाऊ खाद्य प्रणालियों के विकास में आपसी सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श हुआ। निफ्टम के निदेशक हरिंदर सिंह ओबरॉय ने कहा कि निफ्टम और कनाडा की सस्केचेवान यूनिवर्सिटी के बीच हुए समझौते को अब आगे बढ़ाने का समय है। शुरुआती दो वर्षों के लिए अनुसंधान के प्रमुख क्षेत्रों पर सहमति बनाना जरूरी है। इनमें दलहन से प्रोटीन निकालने, प्रसंस्करण, पोषक खाद्य उत्पादों का विकास और संयुक्त अनुसंधान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed